Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

कल से शुरू सुशासन तिहार 2026 : 1 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान

April 30, 2026

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»विदेशी पूंजी की निकासी से सेंसेक्स 314 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में
Business

विदेशी पूंजी की निकासी से सेंसेक्स 314 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
विदेशी पूंजी की निकासी से सेंसेक्स 314 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही. विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच आईटी और वाहन शेयरों में बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 314 अंक के नुकसान में रहा जबकि एनएसई निफ्टी में 75 अंक की गिरावट आई.

उतार-च­ढ़ाव भरे कारोबार में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 313.70 अंक यानी 0.37 प्रतिशत टूटकर 84,587.01 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, यह 363.98 अंक तक नीचे आ गया था. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 नुकसान में जबकि छह लाभ में रहे. इसी तरह, पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 74.70 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,884.80 अंक पर आ गया.
शुक्रवार से अब तक तीन सत्रों में निफ्टी 307 अंक यानी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 26,000 अंक के नीचे आ गया है. जबकि इस दौरान सेंसेक्स 1,045 अंक यानी 1.2 प्रतिशत लु­ढ़का है.

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, ट्रेंट, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस सबसे अधिक नुकसान में रहे. दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, इटर्नल, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 4,171.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 4,512.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के मासिक अनुबंधों की समाप्ति के दिन घरेलू बाजार में भारी उतार-च­ढ़ाव रहा. इसकी वजह रुपये में गिरावट और एफआईआई की निरंतर निकासी है. कुछ बेहतर संकेतों के बावजूद, निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया. निवेशकों को आगामी एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) बैठक में संभावित ब्याज दरों में कटौती और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की प्रगति पर स्पष्टता का इंतजार है.” छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.20 प्रतिशत लाभ में जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित मिडकैप 0.19 प्रतिशत ब­ढ़त में रहा.

क्षेत्रवार सूचकांकों में आईटी 0.75 प्रतिशत, बीएसई केंद्रित आईटी (0.64 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता सामान (0.53 प्रतिशत), टेक (0.39 प्रतिशत), ऊर्जा (0.32 प्रतिशत), वाहन (0.25 प्रतिशत) और जन केंद्रित सेवाओं से जुड़ी इकाइयों में 0.25 प्रतिशत की गिरावट रही. रियल्टी, जिंस, स्वास्थ्य, दूरसंचार, पूंजीगत वस्तुएं और धातु में ब­ढ़त दर्ज की गई. एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए.

यूरोप के बाजारों में मिला-जुला रुख रहा. सोमवार को अमेरिकी बाजार अच्छी ब­ढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत टूटकर 62.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. सेंसेक्स में सोमवार को 331.21 अंक की गिरावट आई थी जबकि निफ्टी 108.65 अंक टूटा था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ में नए निवेश से उम्मीद, APL अपोलो 1200 करोड़ लगाएगी और 100 बिस्तरों का अस्पताल खोलेगी
Next Article रायपुर : जनता की समस्याओं का समय पर प्रभावी समाधान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री श्री अग्रवाल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Business

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026
Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

कल से शुरू सुशासन तिहार 2026 : 1 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान

April 30, 2026

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.