Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026

संत-महात्माओं के दिब्य सानिध्य में भगवान आध शंकराचार्य जयंती महोत्सव संपन्न

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»विदेशी पूंजी प्रवाह, चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 444 अंक चढ़ा
Business

विदेशी पूंजी प्रवाह, चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 444 अंक चढ़ा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
विदेशी पूंजी प्रवाह, चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 444 अंक चढ़ा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह और मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच बृहस्पतिवार को आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी आने से स्थानीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुए. सेंसेक्स में करीब 444 अंक और निफ्टी में 131 अंक की तेजी रही.

विश्लेषकों ने कहा कि रिजर्व बैंक की तरफ से नीतिगत ब्याज दर में एक और कटौती किए जाने की उम्मीद में निवेशकों की सकारात्मक धारणा ने भी बाजार को तेजी दी. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 443.79 अंक यानी 0.55 प्रतिशत चढ़कर 81,442.04 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 912.88 अंक बढ़कर 81,911.13 पर पहुंच गया था लेकिन मुनाफावसूली हावी होने से बढ़त सीमित हो गई.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 130.70 अंक यानी 0.53 प्रतिशत बढ़कर 24,750.90 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) में सर्वाधिक 4.50 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इसके साथ पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदानी पोर्ट्स, सन फार्मा, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी चढ़कर बंद हुए.

इसके उलट इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट का रुख रहा. जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “हालांकि बाजार में ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली होना लाजिमी है लेकिन सूचकांक मजबूती के बीच अपनी खोई हुई चमक पाने की कोशिश कर रहे हैं. डॉलर सूचकांक में कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल घटने से विदेशी निवेशक फिर से लिवाली कर रहे हैं.” नायर ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपना रहे हैं. इसके साथ ही बाजार को रिजर्व बैंक एवं यूरोपीय सेंट्रल बैंक से ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत कटौती का इंतजार है.

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति इस समय नीतिगत ब्याज दर पर फैसले के लिए समीक्षा बैठक कर रही है. इसमें लिए गए फैसले की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी. छोटी कंपनियों का बीएसई स्मालकैप सूचकांक 0.65 प्रतिशत चढ़ गया जबकि मिडकैप सूचकांक में 0.39 प्रतिशत की तेजी रही.

बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों में से 2,257 कंपनियां बढ़त पर रहीं जबकि 1,725 में गिरावट रही और 147 अन्य अपरिर्वितत रहीं.
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को खरीदार बन गए. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने 1,076.18 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की.

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, “साप्ताहिक अनुबंधों की समाप्ति के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव रहा लेकिन यह बढ़त बनाए रखने में सफल रहा. सत्र के दूसरे हिस्से में मुनाफावसूली होने से शुरुआती बढ़त कम हो गई.” एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा.

यूरोपीय बाजार दोपहर कारोबार के दौरान बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत बढ़कर 65.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 260.74 अंक चढ़कर 80,998.25 और एनएसई निफ्टी 77.70 अंक बढ़कर 24,620.20 अंक पर रहा था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleफिल्म ‘ठग लाइफ’ पांच जून को कर्नाटक में रिलीज नहीं की जाएगी : हासन
Next Article मुझे बहुत बुरा लग रहा है, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां: कपिल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Business

Paytm पर RBI की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस रद्द होते ही शेयर लुढ़के, निवेशकों में हलचल तेज – |

April 27, 2026
Business

Gold Rate Today 26 April 2026: सोना-चांदी सस्ता, खरीदारी का सही मौका? जानिए आज के ताजा रेट और वजह – |

April 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026

संत-महात्माओं के दिब्य सानिध्य में भगवान आध शंकराचार्य जयंती महोत्सव संपन्न

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.