राष्ट्रवाणी: वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की सक्रियता पर सवाल उठाया है। उन्होंने मंत्री पद की लालसा में विधायक पर विधानसभा में बिलासपुर के जनहित के मुद्दे नहीं उठाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है। बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के मौजूदा कार्यकाल की 8 बैठकों के बावजूद अमर अग्रवाल ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सरकार से एक भी सवाल नहीं पूछा। दरअसल, मंत्री पद की संभावित उम्मीद के कारण विधायक अमर अग्रवाल सरकार के खिलाफ सवाल उठाने से बच रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि शहर से जुड़े जलभराव, पेयजल संकट, अपराध, ट्रैफिक, जर्जर सड़कें, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, युवाओं के रोजगार, स्वामी आत्मानंद स्कूलों का बंद होना, कोनी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अपोलो अस्पताल में गरीबों के इलाज और हवाई सेवाओं जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे आज भी लंबित हैं, लेकिन इन्हें विधानसभा में नहीं उठाया गया। शैलेष पांडेय ने दावा किया कि अपने विधायक कार्यकाल में कांग्रेस सरकार रहते हुए भी उन्होंने बिलासपुर के हित में 392 सवाल विधानसभा में पूछे थे। उन्होंने कहा कि विधायक का दायित्व सरकार के सामने जनता की समस्याओं को मजबूती से रखना है, न कि राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण चुप रहना। इसके साथ उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर विधानसभा तक लगातार उठाती रहेगी।
Trending
- इराकी लड़ाकों पर अमेरिकी-सऊदी हमले से उनके युद्ध में शामिल होने का खतरा है – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर में दोहरे हत्याकांड का दोषी जेल में गर्म भट्ठी में कूदा, भट्ठी के ठंडा होने के बाद आज निकाला जाएगा शव – राष्ट्रवाणी
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon नेवस Update: बीएसपी में किसफ की जगह तैनात होंगे सेना के पूर्व जवान… उचित मूल्य दुकान संचालकों पर हुई कार्रवाई… पॉली के छात्रों के लिए ब्रांच बदलने का सुनहरा मौका… अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न, आज होगी मतगणना… – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 32 महीने का बकाया पेंशन एरियर – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में जल की जांच रिपोर्ट अब पोर्टल पर अपलोड करना होगा अनिवार्य, आंबेडकर अस्पताल में रोज पहुंच रहे 70 मरीज – राष्ट्रवाणी
- सकेरत की किताब में चमकी खैरागढ़ की कला, कक्षा 8वीं के विद्यार्थी पढ़ेंगे धरम-मनीषा की बनाई शैल-कलाकृतियां – राष्ट्रवाणी
- तालाब में तैरती मिली युवती की लाश: हत्या के बाद फेंकने की आशंका, इलाके में दहशत का माहौल – राष्ट्रवाणी
- नारायणपुर में उफनते नाले में फंसी पुलिस की बोलेरो, चालक पेड़ पर चढ़ा; रेस्क्यू कर दो अधिकारियों की बचाई गई जान – राष्ट्रवाणी

