कौशांबी/ प्रयागराज. कौशांबी जिले की चायल सीट से विधायक पूजा पाल पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ यहां और प्रयागराज में मुकदमा दर्ज किया गया है. चायल सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा पहुंची पूजा पाल को पिछले दिनों पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लेकर पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं.

पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पूजा पाल के समर्थक संतोष कुमार पाल ने कौशांबी जिले के पिपरी थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उमेश यादव नामक शख्स ने महिला विधायक पर अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी की है. शिकायत में कहा गया है कि इस टिप्पणी से उनके समर्थक काफी आहत तथा आक्रोशित हैं और इससे पूजा पाल की सामाजिक एवं राजनीतिक क्षति हुई है. पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने संतोष पाल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

वहीं, प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में इसी ‘एक्स’ पेज से की गई पोस्ट को लेकर मामला दर्ज किया गया है. सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) राजीव यादव ने बताया कि श्याम चंद्र पाल की शिकायत पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून की धारा 66 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) (वैमनस्य को बढ.ावा देने), 356(2) (मानहानि) और 79 (महिलाओं की लज्जा का अपमान) के तहत रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version