पणजी. भारत के ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती को मंगलवार को यहां फिडे विश्व कप के दूसरे दौर की बाजी में अर्जेन्टीना के 12 साल के ओरो फास्टिनो ने ड्रॉ पर रोका. असाधारण प्रतिभा और खेल में तेजी से प्रगति करने के लिए स्वदेश में ‘शतरंज के मेस्सी’ के नाम से मशहूर फास्टिनो ने पहले दौर में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले क्रोएशिया के एंटे र्बिकच को हराया था और दूसरे दौर में काले मोहरों से खेलते हुए उन्होंने गुजराती के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया. दोनों खिलाड़ी 28 चाल के बाद मुकाबले को ड्रॉ कराने के लिए राजी हो गए.
क्लासिकल टाइम प्रारूप के दूसरी बाजी में गुजराती बुधवार को काले मोहरों से खेलेंगे.

गुजराती की तरह आर प्रज्ञानानंदा को भी ऑस्ट्रेलिया के तेमूर कुयबोकारोव ने ड्रॉ पर रोका. सफेद मोहरों के साथ खेल रहे प्रज्ञानानंदा मुकाबले के दौरान तेमूर पर दबाव नहीं बना पाए और विरोधी खिलाड़ी ने अधिकांश समय मजबूत खेल दिखाया. लेवोन अरोनियन ने सफेद मोहरों से खेलते हुए भारत के युवा ग्रैंडमास्टर अरोनयक घोष को हराया. इस बीच शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी ने बुल्गारिया के मार्टिन पेत्रोव को हराया सकारात्मक शुरुआत की.

पेत्रोव ने सफेद मोहरों के साथ खेलते हुए अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद राह से भटक गए जिससे एरिगेसी ने 37 चाल में जीत दर्ज की. अन्य भारतीयों में सूर्य शेखर गांगुली को मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा जबकि दिप्तायन घोष ने विश्व चैंपियनशिप के पूर्व चैलेंजर इयान नेपोमनियाची से ड्रॉ खेला.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version