राष्ट्रवाणी: मैसूर पाक दक्षिण भारत की लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है. इसका स्वाद और बनावट इसे दूसरी मिठाइयों से अलग बनाते हैं. बाजार में मिलने वाली मैसूर पाक को देखकर लगता है कि इसे घर पर बनाना मुश्किल होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से बेसन, चीनी और घी की जरूरत होती है. बस इसे तैयार करते समय घी और चीनी की चाशनी का सही संतुलन रखना जरूरी है. थोड़ी सावधानी के साथ इसे घर पर भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. मैसूर पाक बनाने के लिए सबसे पहले एक कप बेसन लें. बेसन को छलनी से छान लें ताकि इसमें कोई गांठ न रहे. अब एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर भूनें.बेसन को लगातार चलाते रहें ताकि यह नीचे से जले नहीं. जब बेसन की कच्ची खुशबू खत्म हो जाए और हल्की खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. ध्यान रखें कि बेसन का रंग बहुत ज्यादा गहरा नहीं होना चाहिए.अब भुने हुए बेसन में थोड़ा-थोड़ा करके पिघला हुआ घी मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिलाते रहें ताकि बेसन में गांठ न बने. मिश्रण को एक तरफ रख दें. अब दूसरी कड़ाही में एक कप चीनी और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें. इसे मध्यम आंच पर पकाएं और चम्मच से चलाते रहें. चीनी पूरी तरह घुलने के बाद चाशनी को कुछ देर पकाएं.मैसूर पाक के लिए चाशनी को बहुत ज्यादा गाढ़ा करने की जरूरत नहीं होती. चाशनी तैयार होने के बाद इसमें बेसन और घी का मिश्रण थोड़ा-थोड़ा करके डालें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण में गांठ न बने. अब इसमें बचा हुआ घी थोड़ा-थोड़ा करके डालते जाएं. मिश्रण को धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते रहें. कुछ देर बाद यह गाढ़ा होने लगेगा और कड़ाही के किनारों से अलग दिखाई देने लगेगा. अब एक थाली या ट्रे में थोड़ा घी लगाकर उसे चिकना कर लें. तैयार मैसूर पाक के मिश्रण को इसमें डालें और चम्मच की मदद से बराबर फैला दें. इसे कुछ देर कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें. जब मिठाई हल्की सेट हो जाए तो चाकू से मनचाहे आकार के टुकड़े काट लें. पूरी तरह ठंडा होने के बाद टुकड़ों को निकालें. मैसूर पाक को सॉफ्ट और हल्का घीदार रखने के लिए इसे बहुत ज्यादा पकाने से बचना जरूरी है. वहीं अगर इसे ज्यादा देर तक पकाया जाए तो मिठाई ज्यादा सख्त हो सकती है. घर पर बनी इस मिठाई को साफ और सूखे एयर-टाइट कंटेनर में रखा जा सकता है. त्योहार या किसी खास मौके पर इसे मेहमानों को भी परोसा जा सकता है. अगर आपको बेसन की मिठाई पसंद है तो घर पर बनी मैसूर पाक की यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version