राष्ट्रवाणी: फालूदा एक ठंडा पेय होता है, जो भारत में काफी लोकप्रिय है. इसे आमतौर पर खाना खाने के बाद डिसर्ट के रुप में खाया जाता है. खासकर इसे गर्मियों के मौसम में बेहद पसंद किया जाता है. हालांकि कई लोग ऐसा सोचते हैं कि घर पर फालूदा बनाना मुश्किल होता है या यह एक मेहनत वाला काम है. लेकिन असल में ऐसा नहीं है कुछ आम सामग्री के साथ आप इसे घर पर तैयार कर सकते हैं. फालूदा को उसके क्रिमी और पिंक टेक्चर के लिए जाना जाता है. अगर आप घर पर भी वहीं स्वाद और रंग के साथ फालूदा बनाने चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कॉर्नफ्लोर या आरारोट, रोज सिरप, काजू-बदाम, मलाई, सब्जा के बीज और दूध की आवश्यकता होती है. ऐसे में आइए जानते है फालूदा बनाने की आसान रेसिपी. शुरुआत करने से पहले सब्जा के बीज को 30 मिनट के लिए भिगों दें, यह फूलने के बाद जेली जैसे दिखने लगते हैं. अब एक बर्तन में कॉर्नफ्लोर को पानी के साथ मिलाएं. इसका एक पतला घोल तैयार करें और धीमी आंच पर चलाते रहें. घोल को तब तक पकाएं जब तक वह ट्रांसपेरेंट न हो जाएं. अब एक बड़े बर्तन में ढेर सारा ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े रखें और घोल को सेवई बनाने वाली मशीन या किसी कोन में भरकर ठंडे बर्फ वाले पानी में सेवई के रूप में तैयार करें. सेवई को 30 मिनट तक ठंडे पानी में रहने दें. फालूदा को टेस्टी उसका मिल्क बनाता है. ऐसे में फालूदा मिल्क तैयार करने के लिए ताजा दूध को गर्म करें और उसमें अपने अनुसार शुगर मिलाए. इसे थोड़ी देर तक अच्छी तरह चलाते रहें. जब दूध हल्का गाढ़ा होने लगे तब गैस बंद कर दें और उसमें अपने अनुसार रोज सिरप मिलाएं. मिल्क का गुलाबी रंग आने तक उसे चलाएं और अब ठंडा होने के लिए छोड़ दें. फालूदा ग्लास को तैयार करने के लिए उसमें सबसे नीचे 1 बड़ा चम्मच रोज सिरप डालें. इसके बाद उसमें भीगे हुए सब्जा के बीज डालें और उसके बाद तैयार की हुई सेवई रखें. अब आप अपने अनुसार रबड़ी या मलाई मिला सकते हैं. अब इसमें तैयार किया हुआ रोज मिल्क डालें और अंत में अपनी पसंदीदा आइस्क्रिम का स्कूप रखें. अंत में आप इसे सजाने के लिए ड्राई फ्रूट्स और टूटी-फ्रूटी डाल सकते हैं. इससे यह बेहद सुंदर लगता है. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- अमेजन लाया नया Fire TV Stick 4K और री-डिजाइन्ड रिमोट, Alexa+ और कस्टमाइजेबल बटन से है लैस – राष्ट्रवाणी
- CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश – राष्ट्रवाणी
- शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट – राष्ट्रवाणी
- Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल – राष्ट्रवाणी
- Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा – राष्ट्रवाणी
- CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची – राष्ट्रवाणी
- घर में कैसे बनाएं मशहूर मैसूर पाक मिठाई? ये रही आसान रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- घर में बनाएं पालक पत्ता पकोड़ा, इस रेसिपी से खुश हो जाएगा परिवार – राष्ट्रवाणी
