राष्ट्रवाणी: Vijay Sharma-bhupesh Baghel LIVE Debate: बिगड़ा विजय शर्मा और भूपेश बघेल का गणित, पूर्व सीएम ने कहा- मैं तो गणित का ही छात्र रहा हूं रायपुर: Vijay Sharma-bhupesh Baghel LIVE Debate पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर आज छत्तीसगढ़ की सियासत में महा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश आज रायपुर प्रेस क्लब में डिबेट कर रहे हैं। दोनों ही नेताओं के बीच पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर LIVE डिबेट शुरू हो चुकी है। दोनों ही नेता अपने-अपने दावों और आंकड़ों के साथ एक-दूसरे के सवालों का जवाब दे रहे हैं।

इसी बीच, प्रेस क्लब के अंदर एंट्री को लेकर कांग्रेस ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को अंदर जाने दे रही है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोका जा रहा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार पाँच साल में केवल तीन लाख प्रधानमंत्री आवास बनाये।

छग देश में सबसे ज़्यादा प्रधानमंत्री आवास वर्ष 25-26 में बनाया। TS सिंहदेव ने प्रधानमंत्री आवास न बनने के कारण इस्तीफ़ा दिया था। विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने 18 लाख आवास बनाने का संकल्प लिया था।

इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से 18 लाख आवास की मांग की, जिसके बाद केंद्र सरकार ने क्रमवार आवास की किस्तें जारी की। केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने के बाद 2 करोड़ आवास बनाने का संकल्प लिया गया। जिसमें से 2 करोड़ आवासों में से छत्तीसगढ़ को भी किस्त मिली।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में हमनें स्वीकृत नहीं दी, कोरोना काल में हम आरबीआई से लोन लिए। कोरोना काल में राज्यों में वेतन नहीं दे पा रहे थे। केंद्र सरकर ने प्रधानमंत्री आवास के लिए पोर्टल बंद किया।

बीजेपी सरकार कहती है 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए। शिवराज चौहान अब तक 10 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति किए। सरकार के अनुसार 46 लाख का आंकड़ा पहुँच गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version