राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने प्रमोशन के महज 10 दिन बाद किए गए तबादले पर अंतरिम रोक लगा दी है। सहायक ग्रेड-2 से सहायक ग्रेड-1 पद पर पदोन्नत अविनाश कुमार कंवर ने 1 जुलाई 2026 को कोरबा क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था, लेकिन 10 जुलाई को उनका तबादला जगदलपुर कर दिया गया।

कोर्ट ने कर्मचारियों की कमी और याचिकाकर्ता द्वारा कंप्यूटर संबंधी कार्य संभालने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तबादला आदेश के क्रियान्वयन पर अगली सुनवाई तक रोक लगाने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया । मामले की सुनवाई जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की अदालत में हुई, जहां याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रजनीश सिंह बघेल और शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता एस.एस. बड़गैया उपस्थित हुए।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि अविनाश कुमार कंवर को 30 जून 2026 को पदोन्नति मिली थी। इसके बाद उन्होंने 1 जुलाई को कार्यभार ग्रहण किया, लेकिन नौ दिन बाद उनका तबादला कर दिया गया। कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत पत्र में बताया गया कि कार्यालय में 26 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल दो कर्मचारी कार्यरत हैं।

याचिकाकर्ता कंप्यूटर से संबंधित सभी कार्य संभाल रहे थे, और उनके तबादले से कार्यालय के कामकाज पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका थी। हाई कोर्ट ने इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अंतरिम संरक्षण देने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया । अगली सुनवाई 28 अक्टूबर 2026 को होगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version