राष्ट्रवाणी: Vijay Sharma Bhupesh Baghel Today Live | Photo Credit: एआई रायपुर: Vijay Sharma Bhupesh Baghel Today Live पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर आज छत्तीसगढ़ की सियासत में महा मुकाबला देखने को मिल रहा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश आज रायपुर प्रेस क्लब में डिबेट कर रहे हैं।
दोनों ही नेताओं के बीच पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर LIVE डिबेट शुरू हो चुकी है। दोनों ही नेता अपने-अपने दावों और आंकड़ों के साथ एक-दूसरे के सवालों का जवाब दे रहे हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार पाँच साल में केवल तीन लाख प्रधानमंत्री आवास बनाये।
छग देश में सबसे ज़्यादा प्रधानमंत्री आवास वर्ष 25-26 में बनाया। TS सिंहदेव ने प्रधानमंत्री आवास न बनने के कारण इस्तीफ़ा दिया था। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में हमनें स्वीकृत नहीं दी, कोरोना काल में हम आरबीआई से लोन लिए।
कोरोना काल में राज्यों में वेतन नहीं दे पा रहे थे। केंद्र सरकर ने प्रधानमंत्री आवास के लिए पोर्टल बंद किया। बीजेपी सरकार कहती है 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए।
शिवराज चौहान अब तक 10 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति किए। सरकार के अनुसार 46 लाख का आंकड़ा पहुँच गया है। भूपेश बघेल ने कहा कि पीएम आवास पर आप राजनीति कर रहे है।
जिसके बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल समझ रहे हैं, लेकिन समझाना दूसरा चाहते हैं। भूपेश बघेल ने विजय शर्मा से कहा कि आप जो बोलेंगे उसी आंकड़ों को पकड़ेंगे। ये आंकड़ा आपके विधानसभा के हैं और ये घोषण मंत्री जी ने करके गए।
फिर आपने स्वीकृति क्या किया? फिर हमें क्यों ब्लेम कर रहे हों। पूर्व सीएम ने कहा कि पोर्टल ही बंद कर दिए।
उन्होंने कहा कि आप राजनीति कर रहे हो हम राजनीति नहीं कर रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि आंकड़े में कोई समझौना नहीं होता। जबरन ब्लेम कर रहे हैं आप।डिप्टी सीएम ने कहा कि आपने कहा कि 84 हजार पर पोर्टल बंद कर दिए।
फिर आप ही बताएं कि 84 हजार किस पोर्टल पर भेजा था। इसी दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि अब उतना आंकड़ा थोड़ी पता रहेगा। उन्होंने कहा कि चार साल का आंकाड़ा थोड़ी मालूम रहेगा।
भूपेश बघेल ने कहा कि ये उदाहरण है 19—20 में 151000 लक्ष्य दिया था और हमने 1,51,098 स्वीकृत किया। हमको लक्ष्य जितना मिला था उतना भी हुआ। फिर डिप्टी सीएम ने कहा कि वही आपसे कह रहा हूं।
मैं आपसे वही बता रहा हूं। नहीं हुआ है वो। आपकी सरकार में जो हुआ है मालूम नहीं आपके और आपके तात्कालीन उस विभाग के मंत्री के बीच क्या हुआ?
मैं आंकड़े ही बोल रहा हूं। मैं आंकड़ों के सिवा कुछ नहीं कहूंगा आपसे। आपने कहा कि जितना दिया उतना स्वीकृत किया ऐसा नहीं किया आपको जो दिया गया वो आपने लिया नहीं और लिए होते तो गरीबों का आवास 10 साल पहले ही बन गया होता मैं आपसे ऐसे कहना चाहता हूं।
आप ये कार्य में गलत हुआ आप कह रहे हैं ना जनता ने मुझे सजा दे दी। विजय शर्मा vs भूपेश बघेल! प्रधानमंत्री आवास पर आज हो सकती है बड़ी बहस #VijaySharma | #BhupeshBaghel | #PressClub | प्रधानमंत्री Awas | Vijay Sharma | Bhupesh Baghel | @vijaysharmacg | @bhupeshbaghel | @INCChhattisgarh | @BJP4CGState — IBC24 News (@IBC24News) September 15, 2026

