नयी दिल्ली. कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने ‘असंवेदनशील’ टिप्पणी की, जबकि उन्हें जवाबदेही तय करने का वादा करना चाहिए था. शाह विमान हादसे के कुछ घंटे बाद अहमदाबाद पहुंचे थे और कहा था कि दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान का तापमान ईंधन जलने के कारण इतना अधिक था कि किसी को बचा पाने की कोई गुंजाइश ही नहीं थी.

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शाह के बयान का संक्षिप्त वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया और यह दावा किया कि शाह ने यह बयान दिया कि ”दुर्घटनाओं को कोई नहीं रोक सकता”. उनके इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ”क्या अब केंद्रीय गृह मंत्री को यही कहना चाहिए? यह अत्यंत असंवेदनशील है.” कांग्रेस के दावे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

खेड़ा ने कहा, ”जब एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और लोगों की मौत हो गई, तो गृह मंत्री कम से कम जवाबदेही का वादा कर सकते हैं, न कि भाग्य पर व्याख्यान दें.” उन्होंने सवाल किया, “यदि कुछ भी रोका नहीं जा सकता, तो हमारे पास मंत्रालय हैं ही क्यों? उन्होंने कहा, “विमानन दुर्घटनाएं दैवीय कृत्य नहीं हैं – उन्हें रोका जा सकता है. इसीलिए हमारे पास विमानन नियामक, सुरक्षा प्रोटोकॉल और संकट के समय प्रतिक्रिया की प्रणालियां हैं.” कांग्रेस नेता ने कहा कि गृह मंत्री के तर्क के अनुसार, ”क्या हमें सुरक्षा बुनियादी ढांचे, विनियमन, या संकट की तैयारी में निवेश करना पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए”? उन्होंने सवाल किया कि क्या इसे भाग्य पर छोड़ देना चाहिए?

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version