जगरेब. भारत की युवा महिला पहलवान विश्व चैम्पियनशिप में संघर्ष करती नजर आईं और तीन हारकर बाहर हो गई जबकि प्रिया मलिक (76 किलो) रेपेशॉज दौर से कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई है. अंकुश (50 किलो) को क्वालीफिकेशन दौर में नतालिया वराकिना ने 6 . 5 से हराया जबकि तपस्या को मैक्सिको की बर्था रोजास चावेज ने 4 . 2 से शिकस्त दी .

वराकिना और चावेज अपने अगले मुकाबले हार गईं जिससे भारतीय पहलवानों के लिये भी दरवाजे बंद हो गए . वैष्णवी पाटिल (65 किलो) ने लाटविया की एल्मा जेडलेरे को 3 . 1 से हराया लेकिन मंगोलिया की दुनिया की पांचवें नंबर की पहलवान एंखजिन टी से क्वार्टर फाइनल में हार गई .

वहीं 76 किलोवर्ग में प्रिया को इक्वाडोर की पांचवीं रैंकिंग वाली जेनेसिस रीसको वालदेज ने 4 . 2 से हराया . वालदेज इसके बाद क्यूबा की मिलयाइमी डे ला कोरिडाड मारिन पोट्राइल को सेमीफाइनल में हरा दिया जिससे प्रिया को रेपेशॉज में जगह बनाने में सफल रही.
पुरूषों के फ्रीस्टाइल वर्ग में सुजीत कलकल (65 किलो) और विकी (97 किलो) रेपेशॉज का फायदा नहीं उठा सके . सुजीत को अमेरिका के रीयल मार्शल रे वुड्स ने 7 . 5 से हराया जबकि विकी बुल्गारिया के अखमद मागामाएव के खिलाफ ‘चित होकर’ हार गए .

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version