बेंगलुरु. बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद बृहस्पतिवार को विवाह के बंधन में बंध गये. विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक तरीके से सम्पन्न हुआ. पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना और अर्जुन राम मेघवाल सहित भाजपा के कई शीर्ष नेताओं के साथ-साथ पार्टी के कई सांसद और विधायक भी समारोह में शामिल हुए.

आला नेताओं ने तेजस्वी और शिवश्री को आशीर्वाद भी दिया. इस साल की शुरुआत में कई खबरों में यह जानकारी दी गयी थी कि सूर्या, शिवश्री से विवाह करेंगे. शिवश्री ने बायोइंजीनियरिंग में स्नातक और चेन्नई संस्कृत कॉलेज से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है. वह एक भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं. हाल ही में 34 वर्षीय सांसद तेजस्वी और शिवश्री आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के आश्रम गये थे और उनका आशीर्वाद लिया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version