राष्ट्रवाणी: Vivo भारत में अपनी पॉपुलर V-सीरीज का दायरा बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च करने की तैयारी में है, जो 6 अक्टूबर 2026 को पेश किया जाएगा। Vivo V80 भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च होगा। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

Vivo 6 अक्टूबर, 2026 को V80 के लॉन्च के साथ भारत में अपनी V-सीरीज का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के मेन स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। Vivo V80 में Zeiss-ट्यून्ड कैमरा सेटअप और ‘कोल्ड-कार्व्ड ग्लास’ डिजाइन मिलने की पुष्टि हो चुकी है।

कन्फर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स से लेकर संभावित कीमत तक, यहां अपकमिंग Vivo V80 स्मार्टफोन के बारे में अब तक की सभी जानकारियां दी गई हैं। रूमर्स और लीक्स के मुताबिक, अपकमिंग Vivo V80 की कीमत भारत में लगभग 60,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात ये है कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कीमत की पुष्टि नहीं की है, इसलिए इसे सिर्फ एक अनुमान के तौर पर देखना ही बेहतर होगा।

Vivo V80 में 6.59-इंच का OLED पैनल दिया जाएगा, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट, 1.5K रेजोल्यूशन और 5,000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, आने वाले इस डिवाइस में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की पुष्टि की गई है। साथ ही, ये डिवाइस OriginOS 7 पर चलेगा।

फोटोग्राफी के लिए, Vivo V80 के बैक पैनल पर Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की पुष्टि हुई है। इसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम और 100x तक डिजिटल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलेगा।

ब्रांड ने Vivo V80 के कलर ऑप्शन्स का भी खुलासा कर दिया है। ये डिवाइस तीन कलर्स में उपलब्ध होगा: सनराइज एंथम, होराइजन ब्लू और स्टेलर ब्लैक। Vivo ने अभी तक उस चिपसेट की जानकारी नहीं दी है जो V80 को पावर देगा।

हालांकि, रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस डिवाइस में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलने की संभावना है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version