राष्ट्रवाणी, 21 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 9 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए नवीन पदस्थापना पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार श्री सौरभ सिंह ठाकुर (2017) को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर के उप संचालक से हटाकर हाथी रिजर्व, सरगुजा, अंबिकापुर का उप संचालक बनाया गया है। श्री दिनेश कुमार पटेल (2018) को मोहला के वन उप संरक्षक के पद से स्थानांतरित कर अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी का उप संचालक बनाया गया है।
श्री गणेश यू.आर. (2019) को अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर के उप संचालक पद से हटाकर वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल बिलासपुर तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री अभिनव कुमार (2021) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली से स्थानांतरित कर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला पदस्थ किया गया है। वहीं श्री एस. नवीन कुमार (2022) को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर के संचालक पद से हटाकर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री गौतम पादीभर (2023) को गौरेला वनमंडल, मरवाही के उप वनमंडलाधिकारी पद से स्थानांतरित कर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर का संचालक बनाया गया है। सुश्री श्वेता कन्नौज (2023) को अंबिकापुर वनमंडल की उप वनमंडलाधिकारी से पदोन्नत/स्थानांतरित करते हुए गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर की उप संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश की अगली सूची में श्री सुमेध संजय सुरवणे (2023) को सुकमा वनमंडल के उप वनमंडलाधिकारी पद से स्थानांतरित कर इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर का उप संचालक बनाया गया है। श्री तन्मय कौशिक (2023) को रायगढ़ वनमंडल के उप वनमंडलाधिकारी पद से हटाकर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली पदस्थ किया गया है।
स्टायलो मंडावी के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव
आदेश में सुश्री स्टायलो मंडावी (2011), प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर के संबंध में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार 8 अगस्त 2026 के विभागीय आदेश के पालन में श्री उत्तम कुमार गुहा के कार्यभार ग्रहण करने के दिन से सुश्री स्टायलो मंडावी उक्त अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त होंगी।
सभी नवीन पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगी। आदेश छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी किया गया है।


