नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने शेफाली जरीवाला की मौत की खबर पर मीडिया के कथित असंवेदनशील रवैये की आलोचना की. धवन ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखे नोट में ‘किसी के दुख को’ कवर करने की जरूरत पर सवाल उठाया. अभिनेता (38) ने हालांकि, इस नोट में किसी के नाम का उल्लेख नहीं किया है.

उन्होंने लिखा, ”एक बार फिर मीडिया द्वारा किसी की मौत पर असंवेदनशील तरीके से खबर दी गई. मुझे समझ में नहीं आता कि आपको किसी के दुख को क्यों कवर करना है, हर कोई इससे इतना असहज दिखता है, इससे किसी को क्या लाभ हो रहा है… मीडिया में अपने दोस्तों से मेरा अनुरोध है कि कोई भी व्यक्ति अपनी अंतिम यात्रा को इस तरह से कवर नहीं किया जाना चाहेगा.” उनकी यह पोस्ट जरीवाला की मौत की खबर के एक दिन बाद आई है. जरीवाला को उनके पति पराग त्यागी शुक्रवार रात अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वह 42 वर्ष की थीं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version