नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के भारतीय उत्पादों पर भारी शुल्क लगाए जाने के बीच राजनयिकों की टीम अमेरिका के संपर्क में है. अमेरिका ने 27 अगस्त से भारतीय सामान पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया है. इससे झींगा, कपड़ा, चमड़ा और जूते जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों के निर्यात पर असर पड़ रहा है.

सीतारमण ने एनडीटीवी प्रॉफिट जीएसटी कॉन्क्लेव 2025 में कहा, ”हमारी तरफ से, अगर मैं इस शब्द का इस्तेमाल कर सकती हूं, तो हमने सभी दरवाजे खुले रखे हैं. राजनयिकों की टीम अमेरिका के साथ बातचीत कर रही है. व्यापार वार्ता अब भी जारी रह सकती है. इसलिए, हमारी तरफ से, हम दूसरों के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं बना रहे हैं.” भारत और अमेरिका मार्च से द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं. अब तक पांच दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है. छठे दौर के लिए, अमेरिकी दल पिछले महीने भारत आने वाला था, लेकिन उसने अपनी यात्रा स्थगित कर दी.

उच्च शुल्क के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं. अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है, जिसके साथ वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 191 अरब अमेरिकी डॉलर का है. अमेरिका भारत में तीसरा सबसे बड़ा निवेशक भी है, जिसने अप्रैल, 2000 से जून, 2025 के दौरान भारत में 76.26 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) किया है. इस अवधि के दौरान भारत को प्राप्त कुल एफडीआई में अमेरिका का योगदान 10 प्रतिशत है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version