राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,बिलासपुर: बिलासपुर नगर निगम स्मार्ट सिटी का क्या मतलब है। स्मार्ट सिटी के अब तक क्या-क्या काम पूरे हुए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था खराब स्थिति में है, रोड के दोनों ओर जहां फुटपाथ है, वहां अवैध कब्जा है।

अवैध निर्माण हो रहा है, इसमें अब तक क्या-क्या कार्रवाई की गई है। यह सवाल वार्ड क्रमांक तीन की पार्षद किरण टंडन रखेंगी। साफ है कि विकास और अव्यवस्था का मुद्दा जमकर उठने वाला है।

इसी तरह से शहर विकास और समस्याओं को लेकर प्रश्नों की झड़ी इस बार के सामान्य सभा में पार्षद लगाने वाले हैं। ऐसे में प्रश्नकाल के पहले घंटे में तीखे सवालों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिलेगा। सभा में 28 पार्षद 56 सवाल उठाएंगे 25 सितंबर को लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में होने वाली नगर निगम सामान्य सभा के लिए इस बार पार्षद 56 सवाल उठाने वाले हैं।

निगम के 70 पार्षदों और एल्डरमैनों की ओर से सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों में जनहित से जुड़ी बातें कम, व्यक्तिगत जानकारियां हासिल करने की कोशिश पार्षदों ने की है। इसके अलावा सड़क, बिजली, पानी, जलभराव, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का नियमित न होना, अवैध प्लाटिंग, सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण, वार्डों की उपेक्षा के सवाल भी हैं।

सामान्य सभा से पहले सभी विभागों के अधिकारियों को पार्षदों द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम की सामान्य सभा में सवाल पूछे जाने का पहला घंटा काफी मायने रखता है। इस एक घंटे के दौरान ही पार्षद अपने वार्ड के साथ शहर में लटके हुए विकास कार्यों से संबंधित सवालों की झड़ी लगाते हैं।

इस पहले घंटे में जमकर हंगामा होता है। इसलिए सामान्य सभा से सप्ताह भर पहले ही पार्षद अपने प्रश्न तैयार कर नगर निगम सचिव के समक्ष सभापति के नाम से सौंपते हैं, ताकि सामान्य सभा से पहले जवाब तैयार किया सके। इस बार सभापति विनोद सोनी ने 25 सितंबर को सामान्य सभा बुलाई है।

पूछे गए प्रश्नों के अवलोकन से यह तो साफ है कि सभा का पहला घंटा हंगामे से भरा रहेगा। पक्ष-विपक्ष मिलकर लगाते हैं सवालों की झड़ी पहले घंटे में पक्ष-विपक्ष के बीच विरोध कम देखा जाता है। अक्सर पूछे गए सवालों को लेकर कई बार पक्ष-विपक्ष मिलकर हंगामा करते हैं, क्योंकि पार्षद भाजपा का हो या फिर कांग्रेस का, उनके वार्ड में समस्या रहती है और वार्डवासियों का सामना उन्हें करना पड़ता है, ऐसे में अधूरे कार्यों को पूरा कराने का प्रयास रहता है।

नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, पुष्पेंद्र साहू, बंधू मौर्य, मोतीलाल गंगवानी, योगेश बोले, सुनील सोनकर, मनोरमा यादव, प्रीतेश कुमार सोनी, रीता कश्यप, लक्ष्मी यादव, रानी देवांगन, मनहरण लाल कौशिक, किरण टंडन, दिलीप पाटिल, मोहन श्रीवास, इब्राहिम खान, कमला पटेल, राजेश दूसेजा, संतोषी बघेल, मोहम्मद आजम, कुसुम कोशले, दिलीप कोरी, सीमा सिंह, सूर्य किशोर राज, अंचल दुबे, हेमंत मरकाम, कार्तिक यादव, अनिता कश्यप, अमित भारते, जय वाधवानी सवाल करेंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version