राष्ट्रवाणी: रायपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर ठग लगातार नेताओं को निशाना बना रहे हैं। इस बार ठगों ने कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया है। हैकर उनके कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर 28 हजार रुपये यूपीआई के जरिए भेजने की मांग कर रहा है। वहीं मामले में बृहस्पति सिंह ने पुलिस से शिकायत की है। जानकारी के अनुसार, हैकर बृहस्पति सिंह के नाम से लोगों को मैसेज भेज रहा है कि उसे तत्काल पैसों की जरूरत है और उसका उपि काम नहीं कर रहा है। वह यह भी लिख रहा है कि रात 8 बजे तक पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इसके बाद वह कर कोड भेजने या पैसे ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू करवाने की कोशिश कर रहा है। चैट में हैकर पहले “Hello” और “Ek हेलप चाहिये tha” लिखकर बातचीत शुरू करता है। इसके बाद वह कहता है कि उसे कुछ राशि की तत्काल आवश्यकता है और उसका उपि काम नहीं कर रहा है। जब सामने वाला व्यक्ति मदद के लिए तैयार होता है, तब वह 28,000 रुपये भेजने की मांग करता है और कर कोड भेजने की बात कहता है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने रायपुर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि हैकर्स उनके नंबर का दुरुपयोग कर लोगों से पैसे मांग रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले गरियाबंद जिले से भाजपा के कई बड़े नेताओं के वहातसापप अकाउंट हैक होने के मामले भी सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ रहे ऐसे मामलों ने साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version