राष्ट्रवाणी: फिल्म ‘देवदास’ के ‘डोला रे डोला’ गाने की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन के कानों से खून निकलने लगा था। इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी। ऐश्वर्या राय के कानों से निकलने लगा था खून दर्द के बावजूद ऐश्वर्या ने शूटिंग जारी रखी सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था यह यादगार गाना एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

बॉलीवुड में एक्टर बनना आसान नहीं है। यहां टिके रहने के लिए आपको बहुत मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। जब भी आप कैमरे के सामने आते हैं, तो आपको अपना बेस्ट देना होता है।

वहीं बात अगर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की हीरोइन बनना हो तो समझो मेहनत उससे भी डबल। आज हम आपको भंसाली की फिल्म देवदास (Devdas) से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा सुनाने वाले हैं जिसके लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी खून-पसीना एक करना पड़ा। इस पीरियड ड्रामा के सबसे खास हिस्सों में से एक ‘डोला रे डोला’ गाने की शूटिंग का किस्सा है जब शूट के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना सब कुछ इसमें झोंक दिया।

इस गाने में ऐश्वर्या राय माधुरी दीक्षित के साथ पारंपरिक कपड़ों और हैवी ज्वेलरी पहनकर डांस किया था। इस गाने में शानदार डांस और मुश्किल कोरियोग्राफी थी। यहां तक की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस के कानों से खून भी निकलने लगा था।

गाने में भारी-भरकम कॉस्ट्यूम और ज्वेलरी पहनकर ऐश्वर्या राय डांस कर रही थीं जब उनके कानों के झुमकों की वजह से उन्हें वहां से खून आने लगा। उनका कान वजन की वजह से लटक गया था लेकिन फिर भी ये बात ऐश ने किसी को नहीं बताई और शूटिंग जारी रखी। जब गाना पूरा हो गया तब उन्होंने क्रू को ये बात बताई और उनका इलाज किया गया।

गाने को जब आप करीब से देखेंगे तो आपको अभिनेत्री का चेहरा देखकर बिल्कुल भी इस बात का अहसास नहीं होगा कि ऐसा कुछ हुआ भी था। इस फिल्म के गानों को मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने बहुत शानदार ढंग से कोरियोग्राफ किया था। इसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

शाह रुख खान स्टारर ‘देवदास’ 2002 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। इसे अपनी बेहतरीन मेकिंग के लिए कई अवॉर्ड मिले।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version