राष्ट्रवाणी: मनोज यादव, कोरबा। लेमरू वन परिक्षेत्र के छातीबाहर गांव में गुफा देखने गए दो सगे भाइयों पर भालू ने हमला कर दिया। भालू ने 7 साल के सोनू पर करारा जवाब देते हुए तीखा हमला बोला तो उसके बड़े भाई 10 वर्षीय मुकेश ने उसे बचाने के लिए भालू से ही मुकाबला कर लिया।

मुकेश ने पत्थर से भालू पर करारा जवाब देते हुए तीखा हमला बोला और अपने छोटे भाई को बचाने में कामयाब रहा। भालू के हमले में दोनों भाई घायल हुए हैं। सोनू की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक शहर से आए तीन युवक गांव में घूम रहे दोनों सगे भाइयों के संपर्क में आए थे। युवकों ने दोनों बच्चों को गुफा और पहाड़ दिखाने की बात कही। शुरुआत में बच्चों ने उनके साथ जाने से इनकार किया।

इसके बाद उन्हें पैसे देने का लालच दिया गया। कथित तौर पर इसके बाद दोनों बच्चे युवकों के साथ उनकी कार में गुफा देखने के लिए चले गए। बताया जा रहा है कि कार से कुछ दूरी तक जाने के बाद सभी गुफा की ओर पैदल निकले।

दोनों भाई आगे चल रहे थे, जबकि तीनों युवक उनके पीछे थे। इसी दौरान गुफा के पास अचानक एक भालू सामने आ गया। भालू ने सबसे पहले छोटे भाई सोनू पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से दोनों बच्चे घबरा गए। सोनू को भालू से बचाने के लिए मुकेश आगे आया। उसने भालू का सामना करते हुए पत्थर उठाकर उस पर करारा जवाब देते हुए तीखा हमला बोला ।

इस दौरान दोनों बच्चे घायल हो गए। घटना के दौरान भालू को बच्चों पर हमला करते देख तीनों युवक मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि वे वहां से वापस कार की ओर भागने लगे।

इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और भाग रहे युवकों को पकड़ने की कोशिश की। घटना के बाद बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। बच्चों की हालत देखकर परिजन आक्रोशित हो गए और युवकों की कार में तोड़फोड़ कर दी।

भालू के हमले में 10 वर्षीय मुकेश और 7 वर्षीय सोनू घायल हुए हैं। परिजन दोनों बच्चों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। सोनू की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद लेमरू वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर श्रवण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी जुटाई। लेमरू डिप्टी रेंजर श्रवण कुमार ने बताया कि घायल बच्चों के परिवार को तत्काल सहायता राशि दी गई है।

मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद छातीबाहर गांव और आसपास के इलाके में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वन क्षेत्र में गुफा और पहाड़ की ओर बच्चों को ले जाने से पहले सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत भी सामने आई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version