राष्ट्रवाणी: एप्पल अपनी पेमेंट सर्विस एप्पल Pay को भारत में अगले महीने यानी अक्टूबर में लॉन्च कर सकता है, जो अमेरिका …और पढ़ें एप्पल Pay भारत में कब होगा लॉन्च, UPI सपोर्ट मिलेगा या नहीं? जानिए सबकुछ जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
अगर आप भी एप्पल आईफोन यूजर्स हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। दरअसल कंपनी जल्द ही अपनी पेमेंट सर्विस एप्पल Pay को भारत में लॉन्च कर सकती है। जी हां, Bloomberg के मार्क गुरमैन के मुताबिक, एप्पल Pay भारत में अगले महीने यानी अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है।
अगर ऐसा होता है तो भारत में एप्पल की पेमेंट सर्विस की एंट्री करीब 12 साल बाद होने जा रही है। बता दें कि एप्पल ने पहली बार 2014 में अमेरिका में एप्पल Pay को पेश किया था। अब कंपनी इसे जल्द ही भारत में भी लेकर आ सकती है।
अपने Power On न्यूजलेटर में मार्क गुरमैन ने कहा है कि एप्पल भारत में एप्पल Pay को जल्द लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्विस में सबसे पहले कार्ड बेस्ड पेमेंट का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा भारत में इसकी अवेलेबिलिटी बढ़ाने के लिए UPI को भी एप्पल Pay के साथ ऐड किया जा सकता है।
हालांकि शुरुआत में शायद UPI सपोर्ट न मिले। एप्पल Pay के जरिए आप अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड की टोकनाइज्ड डिटेल्स आईफोन या अन्य एप्पल डिवाइस में सेफ रख पाएंगे। इसके बाद आप कहीं भी कॉन्टैक्टलेस पेमेंट टर्मिनल पर अपने फोन को टैप करके पेमेंट कर सकेंगे।
पेमेंट को Face ID या Touch ID के जरिए आसानी से ऑथेंटिकेट किया जा सकेगा। ऐसे में हर बार अलग पेमेंट एप ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत में एप्पल Pay के लॉन्च के वक्त UPI सपोर्ट मिलेगा या नहीं, इसे लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।
Reuters की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल शुरुआत में Axis Bank के क्रेडिट कार्ड के साथ एप्पल Pay पेश कर सकता है। जबकि HDFC Bank और ICICI Bank के साथ कंपनी की अभी बातचीत चल रही है। इस रिपोर्ट में लॉन्च के वक्त UPI सपोर्ट का जिक्र नहीं है।
