राष्ट्रवाणी: World Heart Day Quotes Wishes And Messages: हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है. यह दिन लोगों को अपने हार्ट की सेहत के प्रति जागरूक करने और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए जरूरी कदम उठाने का संदेश देता है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खान-पान, एक्सरसाइज की कमी, बढ़ता तनाव, धूम्रपान और शराब जैसी आदतें हार्ट की सेहत पर असर डाल सकती हैं. ऐसे में समय रहते अपने हार्ट का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है. वर्ल्ड हार्ट डे का मकसद सिर्फ हार्ट से जुड़ी बीमारियों के बारे में जानकारी देना नहीं है, बल्कि लोगों को यह समझाना भी है कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी अच्छी आदतें लंबे समय तक हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं. रोज एक्सरसाइज करना, संतुलित खाना खाना, पर्याप्त नींद लेना, तनाव को कंट्रोल करना और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना हार्ट की सेहत के लिए जरूरी माना जाता है. वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने 2026 के लिए ‘Don’t Miss a Beat’ कैंपेन को जारी रखा है. इसका मकसद लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारी के संकेतों और लक्षणों को पहचानने, इसके खतरे बढ़ाने वाली चीजों को समझने और जरूरत पड़ने पर समय पर डॉक्टर की मदद लेने के लिए जागरूक करना है. इस कैंपेन का संदेश तीन खास बातों पर आधारित है. पहला है ‘See the Signs’, यानी हार्ट से जुड़े संभावित संकेतों को पहचानना. कई बार हार्ट की बीमारी के शुरुआती लक्षण साफ नजर नहीं आते. इसलिए शरीर में होने वाले बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. दूसरा संदेश है ‘Protect Your Heart’. इसका मतलब है कि अपनी रोज की आदतों में ऐसे बदलाव करें, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करें. संतुलित खाना खाना, रोज एक्टिव रहना, तंबाकू से दूरी बनाना और ब्लड प्रेशर जैसे जोखिमों पर ध्यान देना इसमें शामिल है. तीसरा संदेश ‘Demand Action’ है. इसके जरिए हार्ट की बीमारी से बचाव, समय पर जांच और बेहतर इलाज की सुविधा को लेकर सरकारों और हेल्थ सिस्टम की भूमिका पर भी ध्यान देने की बात कही गई है. विश्व हार्ट डे की शुरुआत साल 2000 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से की थी. हर साल 29 सितंबर को यह दिन दुनिया भर में मनाया जाता है. इसका मकसद हार्ट और खून की नसों से जुड़ी बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और उनसे बचने के तरीकों की जानकारी देना है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि हार्ट की सेहत सिर्फ बीमारी होने के बाद इलाज तक सीमित नहीं है. अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए पहले से सावधानी बरतना और लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करना भी उतना ही जरूरी है. अगर आप विश्व हार्ट डे के मौके पर अपने परिवार, दोस्तों या सोशल मीडिया पर लोगों को हार्ट की सेहत के प्रति जागरूक करना चाहते हैं, तो ये मैसेज शेयर कर सकते हैं. एक अच्छा दिल हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है. इसलिए अपने हार्ट को हमेशा हेल्दी रखें. विश्व हार्ट डे की हार्दिक शुभकामनाएं. स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी के लिए हार्ट का हेल्दी रहना बेहद जरूरी है. अपने हार्ट का ख्याल रखें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें. हैप्पी वर्ल्ड हार्ट डे. हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप न सिर्फ अपनी सेहत, बल्कि अपने परिवार के बेहतर भविष्य की भी नींव रख सकते हैं. विश्व हार्ट डे की शुभकामनाएं. धूम्रपान, तंबाकू, शराब और लगातार बना रहने वाला तनाव हार्ट की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. इनसे दूरी बनाएं और अपने हार्ट को हेल्दी रखें. विश्व हार्ट डे की हार्दिक शुभकामनाएं. जब आपका हार्ट हेल्दी रहता है, तो उसकी खुशी आपके पूरे परिवार की जिंदगी में भी नजर आती है. अपने हार्ट का ध्यान रखें. हैप्पी वर्ल्ड हार्ट डे. दिल को रखो स्वस्थ, जिंदगी होगी मस्त. अपने हार्ट की हर धड़कन का ख्याल रखें. हैप्पी वर्ल्ड हार्ट डे. जिंदगी के हर फैसले में अपने दिल की सुनते हैं, लेकिन दिल को हेल्दी रखने के लिए सही आदतों को जरूर अपनाएं. विश्व हार्ट डे की हार्दिक शुभकामनाएं. हेल्दी हार्ट के साथ जिंदगी ज्यादा खूबसूरत और खुशहाल लगती है. अपने हार्ट को स्वस्थ रखें और अपनों का भी ख्याल रखें. हैप्पी वर्ल्ड हार्ट डे. जिंदगी तब और खूबसूरत लगती है, जब हार्ट हेल्दी हो और उसकी हर धड़कन में जिंदगी की उम्मीद हो. विश्व हार्ट डे की हार्दिक शुभकामनाएं. विश्व हार्ट डे हमें यही संदेश देता है कि हार्ट की सेहत को लेकर जागरूकता किसी एक दिन तक सीमित नहीं होनी चाहिए. अपनी रोज की आदतों में छोटे लेकिन लगातार बदलाव करके हार्ट को हेल्दी रखने की दिशा में बेहतर कदम उठाए जा सकते हैं. इस विश्व हार्ट डे पर खुद भी अपने हार्ट का ख्याल रखें और अपने आसपास के लोगों को भी हेल्दी हार्ट के लिए जागरूक करें. जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- आ गया ‘नवरात्रि का एंथम’, आयुष्मान की Yeh Prem Mol Liya का नया गाना; हिमेश का आवाज में ‘जय माता’ की गूंज – राष्ट्रवाणी
- कौन थे गोरख शर्मा? ‘दम मारो दम’, ‘एक हसीना थी’ समेत बनाई कल्ट गानों की धुन; 1000 से ज्यादा गीतों को बनाया यादगार – राष्ट्रवाणी
- 7200mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 144Hz OLED डिस्प्ले, लॉन्च से पहले पता चली कीमत – राष्ट्रवाणी
- जुआ न खेलें: रूस-यूक्रेन संघर्ष पर – राष्ट्रवाणी संपादकीय
- लड़कियों का वीडियो वायरल: खुले में पीती नजर आई शराब, तो कहीं लहराया चाकू, जांच में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- Bank Holiday: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, किन राज्यों में त्योहारों पर नहीं खुलेगी ब्रांच? देखिए पूरी लिस्ट – राष्ट्रवाणी
- जिंदा हैं जैकी चैन, चाइनीज एक्टर की फेक डेथ न्यूज ने किया शॉक्ड; इंटरनेट पर पोस्ट वायरल – राष्ट्रवाणी
- साहिर लुधियानवी की नज्म से बना Guru Dutt का अमर गीत, मो. रफी ने दी आवाज; अकेलेपन को बयां करता है कालजयी गाना – राष्ट्रवाणी
