राष्ट्रवाणी, 11 अप्रैल 2026। यातायात एवं प्रोटोकॉल शाखा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए पुलिस उप आयुक्त कार्यालय द्वारा 8 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को अस्थायी रूप से नई पदस्थापना में तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक वैभव मिश्रा को यातायात थाना भनपुरी से तेलीबांधा, परस पटेल को मुख्यालय से भाटागांव, राकेश ठाकुर को मुख्यालय से भनपुरी, भावेश गौतम को मुख्यालय से पंडरी, अवधेश शर्मा को मुख्यालय से फाफाडीह, राजेश सिंह को मुख्यालय से शारदा चौक तथा मनोज कुमार साहू को मुख्यालय से कालीबाड़ी थाना में पदस्थ किया गया है।
वहीं निरीक्षक अमित कुमार कौशिक को यातायात मुख्यालय प्रभारी (आईटीएमएस, शिकायत सेल एवं बीआईपी ड्यूटी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस फेरबदल को यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Trending
- मैदान पर तिरंगे का प्रचंड गदर: क्या फिर से दुनिया पर छाने को तैयार है भारत?
- शर्मनाक जीत या हार से भी बदतर नौटंकी? 41वें नंबर के बौने जापान के आगे थर-थर कांपी विश्व चैंपियन भारत!
- सट्टेबाजी जांच में फंसे मोहम्मद रिजवान, पीसीबी ने जुबान पर लगाया ताला तो मच गया हड़कंप!
- भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक T20 मुकाबला: क्रिकेट के मैदान पर भारत की कूटनीतिक धाक!
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के वॉकआउट पर बड़ा खुलासा, सरकारी जांच में खुला पोल-पट्टी का राज!
- 9 महीने के लिए वीवीआईपी गेस्ट हाउस: आरआईएनएल के वित्त निदेशक निशाने पर, यूनियन ने सीवीसी जांच की मांग की – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल के नए स्वतंत्र बाहरी मॉनिटर्स ने निविदा प्रक्रियाओं, तनाव पारदर्शिता और सतर्कता की समीक्षा की – भारतीय पीएसयू
- Shah rukh Khan ने परिवार के साथ किए लालबागचा राजा के दर्शन, भारी सुरक्षा के बीच की बप्पा की आरती – राष्ट्रवाणी
