न्यूयॉर्क. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने सोमवार को भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को “ब्लड मनी” करार दिया और कहा कि यूक्रेन संघर्ष से पहले मास्को से भारत बड़ी मात्रा में तेल नहीं खरीदता था. ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में नवारो ने कहा, “तथ्य: रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने से पहले भारत ने बड़ी मात्रा में रूसी तेल नहीं खरीदा था. यह ब्लड मनी है और लोग मर रहे हैं.”

पिछले हफ़्ते, व्हाइट हाउस के व्यापार और विनिर्माण मामलों के वरिष्ठ सलाहकार, नवारो ने एक पोस्ट में कहा था कि “भारत द्वारा लगाए गए सबसे ऊंचे शुल्क से अमेरिकी नौकरियां खत्म हो रही हैं. भारत रूसी तेल सिर्फ मुनाफे के लिए खरीदता है/राजस्व रूसी युद्ध मशीन को पोषित करता है. यूक्रेनी/रूसी मरते हैं. अमेरिकी करदाताओं को ज्यादा खर्च करना पड़ता है. भारत सच/झूठ को बर्दाश्त नहीं कर सकता.” जब नवारो की पोस्ट में ‘एक्स’ द्वारा एक सामुदायिक नोट जोड़ा गया, तो उन्होंने एलन मस्क की आलोचना करते हुए कहा कि ‘एक्स’ के अरबपति मालिक “लोगों की पोस्ट में दुष्प्रचार को जगह दे रहे हैं. नीचे दिया गया वो घटिया नोट बस यही है. घटिया. भारत रूस से सिर्फ मुनाफा कमाने के लिए तेल खरीदता है. रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने से पहले उसने कोई तेल नहीं खरीदा था. भारत सरकार की प्रचार मशीन तेज गति से चल रही है. यूक्रेनियों की हत्या बंद करो. अमेरिकी नौकरियां छीनना बंद करो.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version