दुबई: यमन के हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले एक अहम तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमले में 70 से अधिक लोग मारे गए और 171 अन्य घायल हो गए। ईरान सर्मिथत हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
रास ईसा बंदरगाह पर रात में अमेरिकी हवाई हमले के बाद टैंकर ट्रक जलते हुए मलबे में तब्दील हो गए।

यह बंदरगाह ईंधन की आपूर्ति का एक प्रमुख केंद्र है और यही से यमन के हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों को ईंधन पहुंचता है। हूती विद्रोहियों ने बताया कि हमले में कम से कम 74 लोग मारे गए और 171 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने अपने समाचार चैनल पर हमले के बाद की घटनाओं का ग्राफिक फुटेज दिखाया, जिसमें बंदरगाह पर लाशें बिखरी हुई थीं और टैंकर ट्रक टूटे हुए थे। उन्होंने हमले की ंिनदा करते हुए इसे ‘पूरी तरह से अनुचित’ करार दिया।

अमेरिकी हवाई हमलों में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की घटना अमेरिका की ओर से विद्रोहियों के खिलाफ हमले तेज किए जाने के संकेत देते हैं। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब ईरान के बढ़ते परमाणु कार्यक्रमों को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच रोम में बातचीत होनी है।

ईरान सर्मिथत हूती चरमपंथियों की ओर से लाल सागर में जहाजों पर हमले किए जाने के बाद अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर हमले शुरू किए थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version