Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»युनूस सरकार के एक गुट ने बांग्लादेश में चुनाव को पटरी से उतारने के लिए हादी की हत्या करवायी: भाई
International

युनूस सरकार के एक गुट ने बांग्लादेश में चुनाव को पटरी से उतारने के लिए हादी की हत्या करवायी: भाई

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
युनूस सरकार के एक गुट ने बांग्लादेश में चुनाव को पटरी से उतारने के लिए हादी की हत्या करवायी: भाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ढाका. बांग्लादेश के दिवंगत कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी के भाई ने आरोप लगाया है कि मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के एक गुट ने आगामी आम चुनाव को पटरी से उतारने के लिए उनके भाई की हत्या की साजिश रची थी. उनके इस दावे के कुछ घंटों बाद ही, मुख्य सलाहकार के विशेष सहायक (गृह मंत्रालय) मोहम्मद खुदा बख्श चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

हादी के भाई उमर हादी ने मंगलवार को देश की राजधानी ढाका में इंकलाब मंच द्वारा आयोजित एक विरोध रैली में कहा, ”उस्मान हादी की हत्या आपने ही करवाई थी. अब आप इसे मुद्दा बनाकर चुनाव को विफल करने की कोशिश कर रहे हैं. उस्मान हादी की हत्या के समय जो लोग सत्ता में थे, वे इस जिम्मेदारी से बच नहीं पायेंगे.” उमर ने कहा कि सरकार को उनके भाई की हत्या में ”शामिल सभी लोगों को तुरंत देश के सामने बेनकाब करना चाहिए. ”

उन्होंने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के हश्र का जिक्र करते हुए चेतावनी दी, ”अन्यथा, आपको देश छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ेगा.” आवामी लीग के साथ-साथ भारत का कट्टर आलोचक हादी पिछले साल के हिंसक विरोध प्रदर्शन के नेताओं में से एक था. विद्यार्थियों के नेतृत्व वाले इसी हिंसक प्रदर्शन के चलते हसीना के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता से बाहर हो गयी थी. यह प्रदर्शन जुलाई विद्रोह के रूप में जाना जाता है. हादी ने बाद में इंकलाब मंच का गठन किया था.

कैबिनेट विभाग ने बुधवार रात को एक अधिसूचना जारी कर कहा कि राष्ट्रपति ने पूर्व पुलिस प्रमुख चौधरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है,ह्लमुख्य सलाहकार के विशेष सहायक (गृह मंत्रालय) मोहम्मद खुदा बख्श चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.ह्व फरवरी में होने वाले संसदीय चुनाव के उम्मीदवार हादी को 12 दिसंबर को ढाका में नकाबपोश बंदूकधारियों ने सिर में गोली मार दी थी. छह दिन बाद सिंगापुर के एक अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई.

उमर ने आरोप लगाया कि सरकार के एक हिस्से ने किसी ‘एजेंसी या देश’ के इशारे पर उनके भाई की हत्या करवाई. उन्होंने कहा कि हादी चाहते थे कि राष्ट्रीय चुनाव फरवरी तक हो जाएं तथा उन्होंने अधिकारियों से चुनावी माहौल को बाधित न करने का अनुरोध किया था. इंकलाब मंच ने गृह सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहांगीर आलम चौधरी, कानून सलाहकार आसिफ नजरुल और खुदा बख्श चौधरी को हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की है.

कानूनी सलाहकार ने बांग्लादेश के त्वरित सुनवाई न्यायाधिकरण में मुकदमा चलाने का वादा किया है, जिसके तहत सुनवाई 90 दिनों के भीतर पूरी करनी होती है. हादी की मौत के बाद ढाका में भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया और अखबारों ‘प्रोथोम आलो’ और ‘डेली स्टार’ के मुख्य कार्यालयों के साथ-साथ ढाका के दो प्रगतिशील सांस्कृतिक समूहों छायानात और उदिची शिल्पी गोष्ठी के कार्यालयों में आग लगा दी. मध्य मैमनसिंह में एक हिंदू कारखाने के मजदूर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदूरदर्शन पर प्रसारित हुए ‘रजनी’ के एपिसोड हमेशा के लिए खो गए: करण राजदान
Next Article वर्ष 2025: छत्तीसगढ़ में माओवादियों का पतन और ‘घोटालों’ पर हुई कार्रवाई
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.