Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»दूरदर्शन पर प्रसारित हुए ‘रजनी’ के एपिसोड हमेशा के लिए खो गए: करण राजदान
Entertainment

दूरदर्शन पर प्रसारित हुए ‘रजनी’ के एपिसोड हमेशा के लिए खो गए: करण राजदान

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दूरदर्शन पर प्रसारित हुए ‘रजनी’ के एपिसोड हमेशा के लिए खो गए: करण राजदान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. छोटे पर्दे पर 1985 के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘रजनी’ के एक नए संस्करण के साथ वापसी कर रहे अभिनेता-निर्देशक करण राजदान का कहना है कि मूल धारावाहिक के एपिसोड खो गए हैं. ‘रजनी’ में प्रिया तेंदुलकर ने अभिनय किया था, जिनकी मृत्यु हो चुकी है और वह करण राजदान की पत्नी थी. रजदान द्वारा लिखे गए और बसु चटर्जी द्वारा निर्देशित इस कार्यक्रम में दिवंगत अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने एक मध्यमवर्गीय गृहिणी की भूमिका निभाई थी जो आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाती हैं. यह धारावाहिक उस समय काफी लोकप्रिय हुआ था और इसमें शाहरुख खान तथा सुभाष घई ने भी भूमिकाएं निभाई थीं.

दूरदर्शन पर वर्तमान में प्रसारित हो रहे इस नए संस्करण में आराधना शर्मा रजनी की बेटी की भूमिका निभा रही हैं, जो धारावाहिक के प्रत्येक एपिसोड में विभिन्न मुद्दों का सामना करके अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं. लोकप्रिय धारावाहिक ‘तहकीकात’ के लिए भी जाने जाने वाले और ‘दिलजले’ तथा ‘त्रिमूर्ति’ जैसी फिल्मों के लिए पटकथा लिखने वाले फिल्म निर्माता इस बात से खुश हैं कि उन्हें ‘वेव्स ओटीटी’ पर इस सीरीज को फिर से बनाने का मौका मिला.

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”मूल एपिसोड हमेशा के लिए खो गए हैं क्योंकि उन दिनों टेप (उसकी रिकॉर्डिंग) को सुरक्षित रखना लगभग नामुमकिन था. कम से कम हमने यहां रजनी को फिर से जीवंत कर दिया है और ‘वेव्स ओटीटी’ पर यह जीवन भर या उससे भी लंबे समय तक चलेगा.” राजदान ने कहा कि तेंदुलकर द्वारा निभाए गए किरदार के लिए किसी दूसरे को नहीं लाने का यह एक सचेत निर्णय था और इसके बजाय नयी नायिका के रूप में उनकी बेटी को पेश किया गया.

राजदान के अनुसार, उस समय यह श्रृंखला जारी नहीं रह सकी क्योंकि इसमें ऐसे मुद्दों को उठाया गया था जो सत्ता में बैठे लोगों के लिए सहज नहीं थे, लेकिन 1995 में दूसरे सीज़न के लिए इसे थोड़ समय के लिए फिर से शुरू किया गया था. उन्होंने कहा, ”तो मैं लगभग आठ साल से (एक नया शो लाने के) विचार के साथ जी रहा था, जब तक कि गौरव द्विवेदी जी (सीईओ, प्रसार भारती) ने मुझसे संपर्क नहीं किया. हमने ‘रजनी 2.0’ बनाने और इसे ‘वेव्स’ पर शुरू करने का विचार बनाया.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइंडिगो ने खराब मौसम एवं परिचालन मुद्दों के चलते विभिन्न हवाई अड्डों पर 67 उड़ानें रद्द कीं
Next Article युनूस सरकार के एक गुट ने बांग्लादेश में चुनाव को पटरी से उतारने के लिए हादी की हत्या करवायी: भाई
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Entertainment

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Entertainment

बेटे की फिल्म देख भावुक हुए आमिर खान, मंच पर छलके आंसू और दिखा एक पिता का दिल – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.