राष्ट्रवाणी: वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 1.5 लाख रुपये की ठगी करने और पैसे वापस मांगने पर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मृतक के मामा और मामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मस्तूरी एसडीओपी डी.आर. धृतलहरे ने बताया कि मामला थाना मस्तूरी के मर्ग क्रमांक 40/26 से जुड़ा है। जांच में पता चला कि राहुल साहू (22 वर्ष), निवासी हिर्री ने रेलवे कैंटीन में नौकरी लगवाने के नाम पर अपने मामा इंद्र कुमार उर्फ भवानी वैष्णव और मामी अंबिका वैष्णव को 1.5 लाख रुपये दिए थे। जब मृतक की नौकरी नहीं लगी तो उसने मामा-मामी से पैसे की मांग की। इस पर मामा-मामी उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगे और पैसे देने से मना कर दिया। साथ ही धमकी दी कि बार-बार पैसे के लिए तंग करोगे तो 376 के तहत फंसा देंगे। इससे मृतक राहुल साहू काफी परेशान हो गया और प्रताड़ित होकर जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच के दौरान आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध पाए जाने पर धारा 108, 3(5) बनस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Trending
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
