कन्नूर. केरल के कन्नूर जिले में कुछ युवकों ने प्राथमिक उपचार देकर एक बच्ची को दम घुटने से बचा लिया. यह घटना मंगलवार शाम पल्लिक्कारा में हुई. बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आई घटना की सीसीटीवी फुटेज में बच्ची अपनी साइकिल के पास खड़ी होकर मुंह में ‘च्यूइंगम’ डालती नजर आती है.

कुछ ही क्षणों बाद, वह परेशान दिखाई दी और साइकिल चलाकर उन पुरुषों की ओर बढ़ी जो सब्जी खरीदने के लिए रुके थे. उनमें से एक को तुरंत एहसास हो गया कि उसका दम घुट रहा है और उसने प्राथमिक उपचार किया. फुटेज में दिखा कि एक युवक ने बच्ची को उठाया, उसे अपनी बांह पर रखा और उसकी पीठ को दबाया, जबकि पास में स्कूटर पर बैठा दूसरा युवक उसकी सहायता करता दिखा.
च्यूइंगम को निकाल दिया गया और बच्ची पुन? सांस लेने लगी. बचाव का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा हुआ.

केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने युवाओं की प्रशंसा करते हुए फेसबुक पर लिखा, ”कन्नूर के पल्लिक्कारा में युवाओं ने एक बच्ची को बचाया, जिसका च्यूइंगम से दम घुट रहा था. धन्यवाद.” सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भी युवाओं की त्वरित प्रतिक्रिया को जीवन रक्षक बताया. बच्ची ने बाद में एक समाचार चैनल से कहा कि वह फिर कभी ‘च्यूइंगम’ नहीं चबाएगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version