राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, अंबिकापुर। एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अमेरा कोल माइंस में विजिलेंस टीम की छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बिलासपुर मुख्यालय से पहुंची एसईसीएल की विजिलेंस टीम ने खदान परिसर में कोयला उत्पादन, भंडारण, कोयला परिवहन, डिस्पैच रिकॉर्ड कई दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। लंबे समय से अमेरा खदान में कोयला चोरी, परिवहन रजिस्टर में गड़बड़ी और ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। लखनपुर क्षेत्र में कोयला परिवहन में बाधा, सड़कों की बदहाली और कथित वसूली को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे थे। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसईसीएल मुख्यालय ने विजिलेंस जांच के निर्देश दिए थे। विजिलेंस टीम के अचानक खदान पहुंचते ही अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली मच गई। टीम ने परिवहन रजिस्टर, डिस्पैच रिकॉर्ड, भुगतान संबंधी फाइलों और ऑनलाइन एंट्री का मिलान शुरू किया। प्रारंभिक जांच में कुछ अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों का दावा है कि जांच पूरी होने पर गड़बड़ी सामने आ सकती है। दूसरी ओर एसईसीएल प्रबंधन ने विजिलेंस की कार्रवाई को तकनीकी बताया है। प्रबंधन का कहना है कि अमेरा खदान में ऑनलाइन डिस्पैच सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण विजिलेंस टीम दस्तावेजों और प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रही है। प्रबंधन ने कोयला चोरी और अवैध वसूली के आरोपों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। अमेरा कोल माइंस विश्रामपुर क्षेत्र की महत्वपूर्ण खदान है। यहां अव्यवस्था और वसूली को लेकर पहले भी विवाद होते रहे हैं।
Trending
- रायपुर: छत्तीसगढ के नवा रायपुर में दो नवंबर को होगा भव्य एयर शो—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- किसान हित और जनकल्याण को समर्पित छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले ऐतिहासिक एवं सराहनीय : जितेंद्र वर्मा… – राष्ट्रवाणी
- हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी,21 विद्यालयों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, 42 न्यायाधीशों ने बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय – राष्ट्रवाणी
- बोड़ला में 4 महीने में 5 बच्चों की मौत, 17 अस्पताल में भर्ती; मौतों से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के किसानों की जेब भरेगी कृषि अवशेषों की बिक्री, पैरा-नरई से कमाई CBG नीति का क्रियान्वयन शुरू – राष्ट्रवाणी
- दिवाली पर अपनों को गिफ्ट करें ये शानदार 5G फोन, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: लो जी! शुरू हो गई अंबिकापुर-रायपुर से हैदराबाद की उड़ान, जानिए पहले दिन कितने लोगों ने किया सफर? – राष्ट्रवाणी

