राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम जोन-8 के डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड (वार्ड-19) अंतर्गत विकास नगर और गुड़ियारी क्षेत्र में अनुमति के विपरीत किए जा रहे चार निर्माणाधीन भवनों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और नगर पालिक निगम आयुक्त संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। नगर निगम की यह कार्रवाई जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में की गई। अभियान में कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, उप अभियंता लोचन चौहान, अबरार खान तथा नगर निवेश विभाग की टीम शामिल रही। संयुक्त टीम ने पहले अवैध निर्माणों का निरीक्षण किया और उसके बाद जेसीबी की मदद से निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम ने जिन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की, उनमें शामिल हैं— इन सभी निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, संबंधित निर्माणकर्ताओं को नियमानुसार तीन नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद अंतिम सूचना भी दी गई, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर न तो कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत किया गया और न ही आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। इसके चलते निगम ने नियमानुसार बुलडोजर कार्रवाई की। जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने कहा कि शहर में बिना अनुमति और भवन निर्माण नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर को सुव्यवस्थित और नियमानुसार विकसित करने के लिए अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version