राष्ट्रवाणी (बिलासपुर ब्यूरो): यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें रद्द…11 ट्रेनें देरी सेयात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में 12 दिनों तक परेशानी, बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें रद्द…11 ट्रेनें देरी से चलेंगीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 05:33 ISTBilaspur Train Status: बिलासपुर रेल मंडल में 6 से 18 दिसंबर तक चौथी रेललाइन और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम होगा. कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 12 दिनों तक बिलासपुर से ही संचालित होगी. विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस तीन दिन एक घंटे की देरी से चलेगी. इस दौरान बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें रद्द और 11 ट्रेनें देरी से चलेंगी. बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में दिसंबर महीने के दौरान रेल यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चौथी रेललाइन कनेक्टिविटी और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए चांपा से नैला स्टेशन के बीच 6 दिसंबर से 18 दिसंबर 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग और पोस्ट-नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा. इस तकनीकी कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. सबसे ज्यादा असर कोरबा और विशाखापट्टनम के बीच सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा. कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस करीब 12 दिनों तक बिलासपुर से ही संचालित होगी जबकि विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस भी तीन दिनों तक एक घंटे की देरी से रवाना होगी. रेलवे के मुताबिक, इस अवधि में बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 11 ट्रेनें देरी से चलेंगी. बिलासपुर रेल मंडल में रेल परिचालन को बेहतर बनाने और ट्रेनों की आवाजाही को सुगम करने के उद्देश्य से चौथी रेललाइन कनेक्टिविटी का काम किया जा रहा है. इसके साथ ही आधुनिक ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम भी शुरू किया जाएगा. इसके लिए चांपा से नैला स्टेशन के बीच 6 से 18 दिसंबर तक अलग-अलग चरणों में तकनीकी कार्य होंगे. इसी वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव करने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है. विशाखापट्टनम-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर में ही होगी समाप्त रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन नंबर 18518 विशाखापट्टनम-कोरबा एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 17 दिसंबर 2026 तक बिलासपुर और कोरबा के बीच रद्द रहेगी. इस दौरान ट्रेन विशाखापट्टनम से चलकर बिलासपुर स्टेशन तक ही पहुंचेगी, यानी यात्रियों को बिलासपुर से आगे कोरबा तक इस ट्रेन की सुविधा नहीं मिलेगी. कोरबा से नहीं, बिलासपुर से रवाना होगी ट्रेन वापसी यात्रा में भी यात्रियों को परेशानी होगी. ट्रेन नंबर 18517 कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 18 दिसंबर 2026 तक कोरबा के बजाय बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी. इस अवधि में कोरबा से बिलासपुर के बीच ट्रेन का परिचालन नहीं किया जाएगा. ऐसे में कोरबा से विशाखापट्टनम जाने वाले यात्रियों को बिलासपुर पहुंचकर ट्रेन पकड़नी होगी. Advertisementविशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस भी एक घंटे देरी से चलेगी रेलवे ने ट्रेन नंबर 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया है. यह ट्रेन 13, 14 और 15 दिसंबर 2026 को अपने निर्धारित समय से एक घंटे देरी से विशाखापट्टनम स्टेशन से रवाना होगी. ऐसे में इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है. बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें रद्द चौथी रेललाइन और सिग्नलिंग सिस्टम के काम का असर केवल कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस तक सीमित नहीं रहेगा. रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 6 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी जबकि 11 ट्रेनें देरी से संचालित होंगी. कुछ ट्रेनों के परिचालन में 9 घंटे तक की देरी हो सकती है. इससे दिसंबर में रेल से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचना जरूरी होगा. यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर देख लें रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन और समय-सारणी की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. अचानक स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन रद्द या दूसरे स्टेशन से संचालित होने की स्थिति में यात्रियों को परेशानी हो सकती है. रेलवे का कहना है कि चौथी रेललाइन कनेक्टिविटी और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम पूरा होने के बाद रेल परिचालन को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Bilaspur,ChhattisgarhFirst Published :November 25, 2026, 05:33 ISTऔर पढ़ें

