राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। कोटा क्षेत्र में मलेरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 10 दिनों में क्षेत्र में मलेरिया के 25 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने छतौना, शिवतराई, औरापानी और केंदा गांव में जांच शिविर लगाया। इस दौरान 356 ग्रामीणों की जांच की गई। जांच में केंदा गांव में मलेरिया के 3 नए मरीज मिले। इनमें से दो मरीजों को गनियारी जन स्वास्थ्य केंद्र और एक मरीज को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बुखार से पीड़ित अन्य ग्रामीणों के भी ब्लड सैंपल लिए हैं। गौरतलब है कि कोटा क्षेत्र के 72 गांव में बारिश के दिनों में मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। कोटा विधानसभा और आसपास के करीब 72 गांवों को पहले से ही मलेरिया संवेदनशील घोषित किया गया है। क्षेत्र में हर साल मलेरिया से होने वाली मौतों के बावजूद स्वास्थ्य अमला इस ओर ध्यान नहीं देता। इन क्षेत्रों में डीडीटी का छिड़काव और मच्छरदानी बांटने काम न होने के कारण परेशानी और बढ़ गई है। हालांकि, अफसर अब क्षेत्र का दौरा कर मैदानी अमले को दिशा निर्देश दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला हालात को काबू में करने मशक्कत में जुटा है।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

