राष्ट्रवाणी: Yeh Prem Mol Liya First रिव्यू: आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर फिल्म ये प्रेम मोल लिया का पहला रिव्यू सामने आ गया है। ये प्रेम मोल लिया का पहला रिव्यू आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम रिलीज से पहले आया ये प्रेम मोल लिया का रिव्यू पहला रिव्यू जानकर इमोशनल हुए सूरज बड़जात्या बिना किसी कट के पास हुई ये प्रेम मोल लिया एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
सूरज बड़जात्या एक बार फिर फैमिली ड्रामा लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म तीन दिन बाद सिनेमाघरों में आ रही है और इससे पहले ही फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है।
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी (Sharvari) स्टारर फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब फिल्म का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है जिसे 100/100 बताया गया।
फिल्म का रिव्यू जानकर सूरज बड़जात्या भी भावुक हो गए। वीडियो में नजर आ रहे सूरज बड़जात्या, अनुपम की मां से अपनी फिल्म को मिल रही तारीफ सुनकर इमोशनल दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा कि उनकी मां ने फिल्म को 100 में से 100 दिए हैं।
उन्होंने आगे कहा, “फिल्म देखते हुए मां कभी हंसी तो कभी रोईं। बाहर आकर उन्होंने सूरज बड़जात्या को तीन-चार बार गले लगाया। फिर बार-बार हाथ से वही इशारा करती रहीं जिसका मतलब है- ‘बहुत बढ़िया।’ मां का रिव्यू आप इस वीडियो में देखिए।
उनके चेहरे पर सब लिखा है।” अभी-अभी माँ के साथ ‘ये प्रेम मोल लिया’ देखकर बाहर निकला हूँ। और माँ ने फ़िल्म को दिए हैं सौ में से सौ नंबर! अब माँ के सौ में से सौ का मतलब है… सौ में से सौ!
😊❤️ फ़िल्म देखते हुए माँ कभी हँसीं, कभी रोईं। और बाहर आकर सूरज बड़जात्या को तीन-चार बार गले लगाया। फिर बार-बार हाथ से वही इशारा करती रहीं, जिसका मतलब है, “बहुत बढ़िया!” माँ का रिव्यू आप इस वीडियो में देखिए।
उनके चेहरे पर सब लिखा है।❤️🥹❤️ फ़िल्म मुझे भी कमाल की लगी। उस पर मैं कल बात करूँगा। आज पहले माँ की सुनिए!
जय माता की!❤️❤️❤️ #DulariRocks #SoorajBarjatya #YehPremMolLiya @rajshrifilms आपको बता दें कि अनुपम खेर भी ये प्रेम मोल लिया का हिस्सा हैं। वह आयुष्मान खुराना के दादा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की कहानी दामाद का अपने परिवार के साथ बीवी के घर में रहने और पुरानी रीति को बदलने के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के U/A 13+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया है और इसे 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा।

