राष्ट्रवाणी: 54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में विजय सेतुपति भारत के इकलौते ऐसे सितारे थे, जिन्हें प्रेजेंटर लिस्ट में शामिल किया गया। इस मौके पर उनके आउटफिट में उनके कल्चर की एक झलक देखने को मिली। एमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर छाए विजय सेतुपति/ फोटो- इंस्टाग्राम विजय सेतुपति 54वें एमी इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर बने इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड नाइट में एकमात्र भारतीय प्रेजेंटर थे उनका ऑल-ब्लैक आउटफिट ‘वल्लुवर कोट्टम’ से प्रेरित था एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) साउथ सिनेमा को वो सितारे हैं, जो पर्दे पर आते ही दमदार अभिनय की वजह से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इस बार पैन इंडिया स्टार ने सिर्फ भारतीयों का ही नहीं, बल्कि अंतराष्ट्रीय मंच पर भी अपना जलवा बिखेरा। महाराजा और बत्था जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके विजय ने 54वें एमी इंटरनेशनल अवॉर्ड में भारत का मान बढ़ाते नजर आए।
वह इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड नाइट में प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होने वाले वह अकेले भारतीय बने। जब विजय सेतुपति रेड कार्पेट पर आए तो उनके शानदार लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्टर की तारीफ करते नहीं थके। सितारों से सजे इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन सोमवार को न्यूयॉर्क के हिल्टन मिड टाउन में हुआ, जो भारत के समय के हिसाब से मंगलवार की सुबह था।
इस अवॉर्ड नाइट की होस्टिंग की कमान माइकल यूरी ने संभाली। इस अवॉर्ड नाइट में 16 अलग-अलग कैटेगरी में कुल 64 नॉमिनीज थे। विजय सेतुपति उन इंटरनेशनल प्रेजेंटर्स की लिस्ट में शामिल थे, जिसमें कॉन्स्टेंस जिमर, सेलिया इम्री, जे फरोह, गस केनवर्थी, सोफी शार्लोट, रॉबी जीके और डेविड जास्लाव जैसे दिग्गज नाम शामिल थे।
एमी अवॉर्ड्स नाइट के रेड कार्पेट के लिए विजय सेतुपति ने ऑल ब्लैक रंग का क्लासिक आउटफिट चुना। उनके आउटफिट में टेलर ब्लेजर शामिल था, जिसके दाहिने कंधे से गोल्डन रंग से बारीक कढ़ाई की गई थी। उनकी जेब के बाई तरफ भी सुनहरे रंग से डिजाइन बनाया गया था।
उनके इस ऑल ब्लैक आउटफिट को बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बनाया,तो वहीं उनके ओवरऑल लुक को एका लखानी द्वारा स्टाइल किया गया। रेड कार्पेट पर जब विजय सेतुपति आए तो उनके स्वैग ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भी विजय सेतुपति ने तमिल रूट्स को पूरा सम्मान दिया।
उनके स्टाइलिस्ट ने बताया कि विजय सेतुपति के सुझाव के बाद उन्होंने आउटफिट की प्रेरणा चेन्नई के मशहूर ‘वल्लुवर कोट्टम’ से ली। । वल्लुवर कोट्टम चेन्नई में स्थित एक स्मारक है, जो तमिल के महान कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को समर्पित है।
विजय का ये लुक सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

