राष्ट्रवाणी: कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, उरई की फैक्ट्री से जुड़े तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क की तलाशReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 19:24 ISTKanpur Latest News: यूपी के कानपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. फजलगंज पुलिस और सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 600 ग्राम मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स बरामद की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पकड़े गए तस्कर. कानपुर: शहर में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का अभियान ‘SAY NO TO DRUGS’ लगातार तेज होता जा रहा है. पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर पिछले दो महीने से चल रही कार्रवाई में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए जा चुके हैं और कई आरोपियों को जेल भेजा गया है. अब इसी अभियान के तहत फजलगंज पुलिस और सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कथित ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 600 ग्राम मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस के सामने नशे के कारोबार का एक बड़ा नेटवर्क भी सामने आया है. शुरुआती जांच में गिरफ्तार आरोपियों के तार जालौन के उरई में पकड़ी गई ड्रग्स फैक्ट्री से जुड़ने की बात सामने आई है. पुलिस को पूछताछ में मुंबई समेत देश के कई शहरों में ड्रग्स की सप्लाई किए जाने से जुड़ी जानकारी मिली है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग हैं और कानपुर में इस नेटवर्क को कौन मदद पहुंचा रहा था. दो महीने से चल रही कार्रवाई, करोड़ों की ड्रग्स बरामद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पिछले दो महीने से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. ‘SAY NO TO DRUGS’ के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमें तस्करों और उनके नेटवर्क पर नजर बनाए हुए हैं. इस दौरान करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं और कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पुलिस की कोशिश सिर्फ नशे का सामान बरामद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इस कारोबार के पीछे काम कर रहे पूरे नेटवर्क को खत्म करने की है. इसी कड़ी में फजलगंज पुलिस और सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है. Advertisementउरई की ड्रग्स फैक्ट्री से जुड़े आरोपियों के तार पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जालौन के उरई में पकड़ी गई ड्रग्स फैक्ट्री से उनके कनेक्शन की जानकारी सामने आई है. पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि फैक्ट्री से तैयार होने वाला मादक पदार्थ किन लोगों के जरिए अलग-अलग शहरों तक पहुंचाया जाता था. जांच में मुंबई समेत कई शहरों में सप्लाई किए जाने के संकेत मिले हैं. ऐसे में पुलिस इस नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन खंगाल रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में कौन लोग शामिल थे और अलग-अलग शहरों में इसकी सप्लाई की जिम्मेदारी किसके पास थी. कथित सरगना खय्याम की तलाश में पुलिस इस पूरे मामले में पुलिस कथित सरगना खयामुद्दीन उर्फ खय्याम की भूमिका की भी जांच कर रही है. पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि गिरफ्तार आरोपियों का इस कथित सरगना से किस तरह का संपर्क था और नशे के कारोबार में उनकी क्या भूमिका थी. तीन से ज्यादा टीमें खंगाल रहीं आरोपियों की कुंडली एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन टांडा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए तीन से ज्यादा पुलिस टीमें लगाई गई हैं. टीमें आरोपियों की गतिविधियों, संपर्कों और उनके दूसरे राज्यों से जुड़े कनेक्शन की जांच कर रही हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों के तार उत्तर प्रदेश के अलावा मुंबई, दिल्ली और देश के अन्य राज्यों तक कहां-कहां जुड़े हैं. साथ ही कानपुर में उनकी मदद करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है. इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कई अहम पहलुओं की जांच अभी बाकी है. सिर्फ तस्कर नहीं, पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की तैयारी पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है. हालांकि, जांच का दायरा अभी और बढ़ सकता है. पुलिस का फोकस अब यह पता लगाने पर है कि ड्रग्स कहां से लाई जा रही थी, इसकी सप्लाई किन लोगों के जरिए होती थी और इस कारोबार से जुड़े दूसरे लोग कौन हैं.About the AuthorSub-EditorAbhijeet Chauhan is a Sub-Editor in the editorial team of News18 Hindi Digital, part of the Network18 Group. He has been associated with News18 for nearly four years, having joined the orgzation through camp…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Kanpur,Kanpur Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 24, 2026, 19:24 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: कभी सरगुजा के राजकुमार का आलीशान महल था अंबिकापुर का सर्किट हाउस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

