राष्ट्रवाणी: Mathura:₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोगMathura News: अब ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ, ब्रज को पॉलिथीन मुक्त बनाने की अनोखी पहल, जानें क्या बोले स्थानीय लोगReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 19:35 ISTMathura News: धार्मिक नगरी मथुरा और पूरे ब्रज क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने एक बेहद अनोखा और हाईटेक कदम उठाया है. अब बाजार या सब्जी मंडी जाते समय अगर आप घर से थैला ले जाना भूल भी जाएं, तो चिंता की कोई बात नहीं है. मथुरा की सब्जी मंडियों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर जल्द ही ऐसी वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी, जिनमें महज 10 रुपये का सिक्का डालने पर आपको एक मजबूत थैला मिल जाएगा. ब्रज स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण के तहत शुरू हो रही इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है और जनता इसे पर्यावरण बचाने की दिशा में एक बेहतरीन कदम मान रही है. Mathura News: ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में नई पहल की जा रही है. अब सब्जी मंडियों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर वेंडिंग मशीनें स्थापित की जाएंगी. इन मशीनों में 10 रुपये का सिक्का डालने पर लोगों को मजबूत थैला मिलेगा. इससे बाजार में खरीदारी के दौरान प्लास्टिक की थैलियों के इस्तेमाल को कम करने और लोगों को पर्यावरण के अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा. द्वितीय चरण में पहुंचा ब्रज स्वच्छता अभियान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगम और हार्टफुलनेस के संयुक्त तत्वावधान में ‘हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ के संकल्प के साथ शुरू हुआ ब्रज स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान अब द्वितीय चरण में पहुंच गया है. उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में ब्रज स्वच्छता अभियान के कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने द्वितीय चरण की कार्ययोजना पर चर्चा की. स्कूल-कॉलेजों के जरिए घर-घर पहुंचेगा स्वच्छता का संदेश उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेजों के माध्यम से स्वच्छता संबंधी संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाएगा. इसके लिए विद्यार्थियों को स्वच्छता संदेश से संबंधित पंपलेट वितरित किए जाएंगे. पंपलेट पढ़ने के बाद बच्चे उन्हें इधर-उधर न फेंकें, इसके लिए उनकी वापसी की व्यवस्था भी की जाएगी. ये पंपलेट सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के सहयोग से उपलब्ध कराए जा रहे हैं. 10 रुपये के सिक्के से निकलेगा मजबूत थैला बैठक में वेंडिंग मशीन का प्रदर्शन भी किया गया. व्यापारी विपिन सिंघल ने मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 10 रुपये का सिक्का डालने पर एक मजबूत थैला प्राप्त होगा. इस प्रकार की मशीनें सब्जी मंडी क्षेत्रों में स्थापित होने से खरीदारी के दौरान प्लास्टिक की थैलियों के इस्तेमाल को कम करने में मदद मिलेगी. मशीनों के लिए थैलों की उपलब्धता सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवियों के सहयोग से सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें. Advertisementपहल पर क्या बोले स्थानीय लोग?
सब्जी मंडियों में लगाई जाने वाली वेंडिंग मशीनों से क्या फायदा होगा, इसे लेकर स्थानीय लोगों से लोकल 18 की टीम ने बातचीत की. लोकल 18 की टीम से बातचीत के दौरान स्थानीय निवासी केशव देव और कान्हा दरबार ने बताया कि यह वेंडिंग मशीन लगने से बहुत सारे फायदे होंगे. जो व्यक्ति घर से थैला लेकर नहीं आता है, वह ₹10 डालकर थैला ले सकता है. साथ ही प्लास्टिक के जो कैरी बैग आते हैं, वह धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे और मंडी का प्रांगण पॉलिथीन मुक्त हो जाएगा. एक अच्छी पहल की शुरुआत की जा रही है और इसी तरह की शुरुआत सब्जी मंडी ही नहीं, बल्कि हर उस पब्लिक स्थान पर होनी चाहिए जहां इनकी जरूरत है.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Mathura,Uttar PradeshFirst Published :November 24, 2026, 19:35 ISTऔर पढ़ें

