राष्ट्रवाणी: IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्सIITs में जुड़ेंगी 6,000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स, फिजिकल एआई और स्पेस टेक्नोलॉजी में कोर्स, जानें पूरी डिटेलWritten by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 19:32 ISTIIT Courses : देश के IITs में 2027 से रोबोटिक्स, फिजिकल एआई और स्पेस इंजीनियरिंग के नए प्रोग्राम शुरू होने की योजना है. भूपत एंड ज्योति फैमिली फाउंडेशन की इस पहल के तहत अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और PhD स्तर पर कुल 6,000 नई सीटें जोड़ी जाएंगी. जानें किन विषयों में कितनी सीटें होंगी, इन कोर्सेज में क्या पढ़ाया जाएगा और छात्रों को इंडस्ट्री में ट्रेनिंग के क्या अवसर मिलेंगे.IIT Courses : भूपत एंड ज्योति फैमिली फाउंडेशन इस दिशा में काम कर रहा है.IIT Courses : देश के IITs में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टोरल प्रोग्राम्स के तहत 6000 सीटें जुड़ने वाली हैं. ये सीटें रोबोटिक्स, फिजिकल एआई, और स्पेस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ब्रांचेज में जुड़ेंगी. दरअसल, भूपत एंड ज्योति फैमिली फाउंडेशन 2027 से कई IITs के साथ मिलकर इन विशेष प्रोग्राम्स को विकसित करने में सहयोग की योजना बना रहा है. यह फाउंडेशन पहले भी छह IITs में कई केंद्र स्थापित करने में मदद कर चुका है. फाउंडेशन ने अपने एक बयान में स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित 6,000 सीटों में से 5,000 सीटें रोबोटिक्स और फिजिकल एआई के लिए होंगी, जिनमें 2,500 BTech, 1,200 मास्टर्स और 1,300 PhD सीटें शामिल हैं. बाकी 1,000 सीटें स्पेस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के लिए होंगी, जिनमें 500 BTech, 300 मास्टर्स और 200 PhD सीटें शामिल हैं. इस इनीशिएटिव को 120 से अधिक समर्पित फैकल्टी मेंबर्स का सहयोग भी मिलने की उम्मीद है. रोबोटिक्स और फिजिकल एआई प्रोग्राम्स का मुख्य फोकस हेल्थकेयर, डिफेंस, एग्रीकल्चर और इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में इनके उपयोग पर होगा. इसके पाठ्यक्रम में मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के साथ-साथ सॉफ्टवेयर, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन, सेंसिंग और कंट्रोल सिस्टम को शामिल किया जाएगा. छात्र हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों पर काम करेंगे. इसमें फाउंडेशन मॉडल्स, डिजिटल ट्विन्स, ह्यूमनॉइड और लेग्ड रोबोट्स, स्वार्म रोबोटिक्स और सॉफ्ट रोबोटिक्स जैसे एडवांस्ड रिसर्च क्षेत्र भी शामिल होंगे. पेड इंडस्ट्री रेजिेडेंसी होगा शामिल इन कार्यक्रमों में इंडस्ट्री से जुड़े ‘कैपस्टोन प्रोजेक्ट्स’ और किसी एक IIT में एक सेमेस्टर की ‘पेड इंडस्ट्री-रेजिडेंसी’ (सवेतन औद्योगिक प्रशिक्षण) शामिल होने की उम्मीद है. किसी एक IIT में प्रस्तावित ‘स्कूल ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ मुख्य रूप से सैटेलाइट नेविगेशन, स्पेस रोबोटिक्स और मानव अंतरिक्ष उड़ान (human spaceflight) पर केंद्रित होगा. इस घोषणा में यह नहीं बताया गया है कि यह स्कूल किस IIT में खुलेगा, और न ही उन विशिष्ट संस्थानों के नाम बताए गए हैं जहां ये कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे. अब तक 6 IITs के साथ साझेदारी Advertisementफाउंडेशन ने 2019 से अब तक छह IITs के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थकेयर और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, तथा सस्टेनेबिलिटी (स्थिरता) पर केंद्रित आठ स्कूल और केंद्र स्थापित किए गए हैं. इन कार्यक्रमों के अंतर्गत BTech, MTech और PhD कोर्सेज में अब तक 4,000 से अधिक छात्रों ने प्रवेश लिया है. अब इस नई पहल के जरिए इस साझेदारी का विस्तार रोबोटिक्स, फिजिकल एआई और स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में भी किया जाएगा.About the AuthorSub EditorPraveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Ca…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 24, 2026, 19:32 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- 200MP के दो कैमरे वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8000 mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर – honor magic9 प्रो मैक्स लॉन्च dual 200mp cameras 8000mah battery – राष्ट्रवाणी

