राष्ट्रवाणी: रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारारामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर जो दिखा, भारत-नेपाल के रिश्ते में लगे 4 चांदWritten by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 19:24 ISTभारत के अयोध्या धाम और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच पहली सीधी ट्रेन शुरू हो गई है. इस वीकली ट्रेन का नाम ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ है. 23 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह ने इसे हरी झंडी दिखाई थी, जो 24 नवंबर को करीब 400 यात्रियों को लेकर यह ट्रेन जनकपुर धाम पहुंची. स्टेशन पर लोगों ने भारत और नेपाल के झंडे लहराकर यात्रियों का स्वागत किया. ये ट्रेन 604 किलोमीटर का सफर करीब 19 घंटे में पूरा करती है. इससे दोनों देशों में पर्यटन और लोकल कारोबार बढ़ेगा. साथ ही लोगों का आना-जाना आसान होगा और आपसी रिश्ते भी मजबूत होंगे.नेपाल पहुंची सरयू-कमला एक्सप्रेसभारत के अयोध्या धाम और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत के साथ ही दोनों पड़ोसी देशों के बीच जुड़ाव की एक नई कड़ी जुड़ गई है. सरयू-कमला एक्सप्रेस के पहले फेरे में करीब 400 यात्री मंगलवार को जनकपुर धाम पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. रेलवे स्टेशन पर लोगों ने भारत-नेपाल के झंड़े लहराते हुए यात्रियों का स्वागत किया. रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची ये पहली ट्रेन भारत और नेपाल के रिश्तों के लिए 4 वजहों से बेहद अहम है. भारत से नेपाल तक 19 घंटे में तय हुई दूरी इस नई रेल सेवा का उद्घाटन सोमवार को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने मिलकर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. ये एक साप्ताहिक ट्रेन है, जो अयोध्या कैंट और जनकपुर धाम के बीच की करीब 604 किलोमीटर की दूरी लगभग 19 घंटे में तय करती है. नेपाल की सीमा में दाखिल होने से पहले ये ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के कई अहम कस्बों और शहरों से होकर गुजरती है, जिससे रास्ते में पड़ने वाले इलाकों के लोगों को भी सीधा फायदा मिलेगा. 1. पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी सीधी मजबूती इस सीधी रेल सेवा का सबसे बड़ा और सीधा असर दोनों देशों के पर्यटन और स्थानीय व्यापार पर पड़ेगा. जनकपुरधाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का स्वागत करते हुए नेपाल के युवा, श्रम और रोजगार मंत्री रामजी यादव ने भी इस बात को खूब प्रमोट किया. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के चलने से जनकपुर धाम आने वाले भारतीय यात्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा. जब बड़ी संख्या में लोग अयोध्या और भारत के अन्य हिस्सों से सीधे नेपाल पहुंचेंगे, तो इससे होटल, परिवहन, खान-पान और स्थानीय बाजारों में व्यापार बढ़ेगा. इसका सीधा फायदा स्थानीय कारोबारियों को मिलेगा और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. Advertisementइसी तरह, नेपाल से अयोध्या जाने वाले यात्रियों के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी. 2. सीमा पार आवाजाही और पारिवारिक संबंधों में आएगी आसानी भारत और नेपाल के बीच ‘रोटी-बेटी’ का रिश्ता माना जाता है, जहां सीमा के दोनों तरफ रहने वाले लोगों के बीच गहरे पारिवारिक और सामाजिक संबंध हैं. हालांकि, कई बार सीधे यातायात साधनों की कमी और सीमा पार आवाजाही की व्यावहारिक दिक्कतों के कारण लोगों को सफर में परेशानी उठानी पड़ती है. मधेश प्रांत के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव ने इस मौके पर सीमा पार आवाजाही की बाधाओं को दूर करने की जरूरत पर जोर दिया. ये ट्रेन अयोध्या कैंट से चलकर मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो, मधुबनी और जयनगर जैसे प्रमुख कस्बों से होते हुए नेपाल पहुंचती है. इस रूट के जुड़ने से उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों के आम लोगों का नेपाल आना-जाना बेहद सुगम और किफायती हो जाएगा, जिससे दोनों देशों के नागरिकों के बीच सीधा संपर्क और मजबूत होगा. 3. कूटनीतिक स्तर पर आपसी भरोसे और सहयोग का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने मिलकर इस ट्रेन का उद्घाटन किया था. ये कदम कूटनीतिक नजरिए से काफी अहम है. हाल के वर्षों में क्षेत्रीय राजनीति और आपसी संबंधों को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं, ऐसे में कनेक्टिविटी से जुड़े इस बड़े प्रोजेक्ट की सक्सेस इस बात का सबूत है कि दोनों देश व्यावहारिक सहयोग को अहमियत दे रहे हैं. जनकपुरधाम स्टेशन पर नेपाल रेलवे कंपनी के कार्यक्रम में नेपाल सरकार के मंत्रियों और मधेश प्रांत के मुख्यमंत्री का पहुंचना काफी अहम रहा. साथ ही भारतीय रेलवे के लोगों का जिस गर्मजोशी और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, उससे साफ दिखता है कि दोनों देशों के बीच तालमेल और भरोसा मजबूत हो रहा है. 5. सांस्कृतिक विरासत और बड़े आयोजनों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी अयोध्या और जनकपुर दोनों ही शहर अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाने जाते हैं. खासतौर पर ‘विवाह पंचमी’ जैसे वार्षिक आयोजनों के दौरान दोनों देशों के बीच बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है. नेपाल के मंत्री रामजी यादव ने भी कहा कि विवाह पंचमी के करीब आने के साथ ये ट्रेन भारत के विभिन्न हिस्सों से जनकपुर आने वाले लोगों की यात्रा को काफी आसान बना देगी. हर सोमवार शाम 5:50 बजे अयोध्या कैंट से चलकर मंगलवार दोपहर 12:40 बजे जनकपुर धाम पहुंचने और शनिवार को वापसी करने वाली ये साप्ताहिक सेवा दोनों शहरों को एक स्थायी सांस्कृतिक गलियारे के रूप में जोड़ने का काम करेगी. कुल मिलाकर, सरयू-कमला एक्सप्रेस केवल दो शहरों को जोड़ने वाली एक रेलगाड़ी नहीं है, बल्कि ये बुनियादी ढांचे के विकास के जरिए पड़ोसी देशों के बीच विश्वास, व्यापार और सामाजिक रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने का एक ठोस कदम है. क्या है ट्रेन का पूरा शेड्यूल और रूट?
जो लोग इस ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए टाइमिंग और स्टॉपेज की जानकारी काफी काम की है. ये ट्रेन हर सोमवार को शाम 5:50 बजे अयोध्या कैंट से चलेगी और मंगलवार को दोपहर 12:40 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी. रास्ते में ये मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो, मधुबनी और जयनगर में रुकेगी. वापसी में ये ट्रेन हर शनिवार को दोपहर 1:10 बजे जनकपुर धाम से रवाना होगी और रविवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी. भारत और नेपाल के लिए इसके क्या मायने हैं?
इस रेल संपर्क के कई व्यावहारिक और रणनीतिक मायने हैं. सबसे पहले, ये दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर करता है. सड़क मार्ग के मुकाबले ट्रेन से लंबा सफर ज्यादा आरामदायक और किफायती रहता है, खासकर परिवारों और बुजुर्ग यात्रियों के लिए. दूसरे, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई स्टेशनों से गुजरने के कारण ये सिर्फ दो शहरों को नहीं, बल्कि पूरे बेल्ट को जोड़ती है. इससे बॉर्डर इलाकों में छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों, ट्रांसपोर्ट और स्थानीय दुकानदारों को सीधा फायदा मिल सकता है. इसके अलावा, मधेश प्रांत और भारत के तराई वाले हिस्सों के बीच पहले से ही मजबूत सामाजिक और पारिवारिक ताना-बाना मौजूद है. आसान आवाजाही इस रिश्ते को रोजमर्रा के स्तर पर और जीवंत बनाए रखती है. पर्यटन के लिहाज से भी ये कदम अहम है, क्योंकि बेहतर परिवहन व्यवस्था से दोनों तरफ के दर्शनीय और ऐतिहासिक स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच बढ़ती है. कुल मिलाकर, सरयू-कमला एक्सप्रेस की शुरुआत ये दिखाती है कि बुनियादी ढांचे और आसान यात्रा के जरिए भारत और नेपाल अपने रिश्तों को और पहले से ज्यादा प्रैक्टिकल और मजबूत बना रहे हैं.About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 24, 2026, 19:24 ISTऔर पढ़ें

