राष्ट्रवाणी: सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरलसिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर एकछत्र राज करना है… वैभव सूर्यवंशी की डबल सेंचुरी के बाद वीडियो वायरलWritten by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 19:20 ISTVaibhav Sooryavanshi wants to play 20 years: ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंद में 204 रन की असाधारण पारी में कई विश्व रिकॉर्ड तोड़े जिसके दम पर भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मैच में 250 रन का लक्ष्य 14 . 2 ओवर में हासिल कर लिया. वैभव की इस पारी के बाद राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड किया जिसमें वैभव यह कह रहे हैं कि उन्हें क्रिकेट सिर्फ खेलना भर नहीं है बल्कि अगले 10 से 20 साल तक क्रिकेट की दुनिया में राज करना है. वैभव सूर्यवंशी 20 साल तक क्रिकेट पर राज करना चाहते हैं. नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा. 250 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने महज 14.2 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया, और इस एकतरफा जीत की सबसे बड़ी वजह रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने सिर्फ 53 गेंदों पर 204 रन की अविश्वसनीय पारी खेली. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद सामने आए अपने वीडियो में वैभव ने साफ कहा कि उन्हें क्रिकेट सिर्फ खेलने भर के लिए नहीं खेलना है, बल्कि अगले 10 से 20 साल तक क्रिकेट की दुनिया में राज करना है. इस ऐतिहासिक पारी के तुरंत बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का एक वीडियो साझा किया, जिसने प्रशंसकों का दिल और जीत लिया. उस वीडियो में वैभव बेहद स्पष्ट और आत्मविश्वास से भरे अंदाज में अपने भविष्य के लक्ष्य को लेकर बात करते दिखाई देते हैं. वैभव कहते हैं कि उन्हें क्रिकेट सिर्फ खेलने भर के लिए नहीं खेलना है, बल्कि अगले 10 से 20 साल तक क्रिकेट की दुनिया में राज करना है. Advertisement Vaibhav Mentality 🔥 — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) अकेले मैच खत्म करने का दबदबा वीडियो में वैभव की सोच साफ झलकती है. उनका मानना है कि जब तक वह क्रिकेट खेलें चाहे वह अगले 20 साल हों या जब तक भगवान उन्हें खेलने का मौका दें, वह देश के लिए इस तरह खेलना चाहते हैं कि लोग जब भी उन मैचों को देखें या उनके बारे में सोचें, तो यही कहें कि एक ऐसा खिलाड़ी था जो जब भी मैदान पर उतरता था, अकेले ही मैच खत्म कर देता था. वैभव जोर देते हैं कि खेल में वही दबदबा दिखना चाहिए. वह कहते हैं कि वह इसी चीज के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, न कि सिर्फ इस सोच के साथ कि मैदान पर गए, खेले और खेल खत्म हो गया. बड़े सपने और खेल को एंजॉय करने का जज्बा दस से बीस साल तक डोमिनेट करने के बड़े सपने के साथ-साथ वैभव अपनी जड़ों और खेल की असली भावना को भी नहीं भूलते. वह कहते हैं कि उन्हें अच्छा क्रिकेट खेलना है, क्योंकि उन्होंने इस सफर की शुरुआत एंजॉय करने के लिए की थी और आगे भी वह इसे पूरी खुशी और मस्ती के साथ एंजॉय करते हुए खेलना चाहते हैं. मैच की शुरुआत से पहले ही स्थिति आसान नहीं थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने आठ विकेट खोकर 249 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. छक्कों की बौछार और विश्व रिकॉर्ड लेकिन जब भारत की पारी शुरू हुई, तो मैदान का नजारा पूरी तरह बदल गया. पिछले दो मैचों में बल्ले से नाकाम रहे वैभव सूर्यवंशी इस बार अलग ही रंग और तेवर में नजर आए. उन्होंने आते ही आक्रामक रुख अपनाया और यूएई के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. उनकी पारी की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने किसी एक तरह के गेंदबाज को निशाना नहीं बनाया स्पिनर हों या तेज गेंदबाज, हर किसी के खिलाफ उन्होंने बेखौफ शॉट लगाए. वैभव ने अपनी 53 गेंदों की पारी के दौरान कुल 28 छक्के जड़े, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. गेंदें सीमा रेखा के बाहर हवा में तैरती रहीं और दर्शक हर गेंद के साथ रोमांच से भरते गए. उन्होंने महज 28 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक जमाया. उनकी रफ्तार यहीं नहीं रुकी और उन्होंने 52 गेंदों में सबसे तेज दोहरा शतक ठोककर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 250 रन का लक्ष्य जिस रफ्तार से सिमटा, उसने विपक्षी टीम के हौसले पूरी तरह पस्त कर दिए. भारत ने 14.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर यह साबित कर दिया कि जब वैभव लय में होते हैं, तो बड़ा स्कोर भी छोटा लगने लगता है.About the Authorचीफ सब एडिटरकमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 24, 2026, 19:19 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: कभी सरगुजा के राजकुमार का आलीशान महल था अंबिकापुर का सर्किट हाउस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

