राष्ट्रवाणी: प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प60000 करोड़, 1000 आईटीआई और 2030 तक 17 करोड़ नई नौकरियां, एआई के दौर में युवाओं की किस्मत बदलेगा पीएम मोदी का यह प्लानEdited by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 19:24 ISTप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के भविष्य के लिए कौशल विकास को जरूरी बताते हुए इसे सम्मानजनक करियर विकल्प बनाने पर जोर दिया. भारत पहली बार वर्ल्डस्किल्स एशिया 2027 की मेजबानी करेगा, जो देश के कौशल विकास इकोसिस्टम की बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाता है.पीएम नरेंद्र मोदी नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए बड़े स्तर पर कौशल विकास पर काम कर रहा है. उन्होंने जोर दिया कि स्किलिंग को केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि सम्मानजनक और पसंदीदा करियर मार्ग के रूप में स्थापित किया जाना चाहिए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए संदेश में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि भारत अपने स्किलिंग अभियान को वैश्विक मंच तक ले जा रहा है. इस संदर्भ में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी के एक लेख का उल्लेख किया गया, जिसमें वर्ल्डस्किल्स एशिया 2027, पीएम-सेतु पहल और उद्योगों से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों की चर्चा की गई है. लेख में बताया गया है कि केवल एक वर्ष पहले भारत ने पहली बार वर्ल्डस्किल्स एशिया में अपना दल भेजा था और अब पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी भारत करेगा. इसे भारत के कौशल विकास इकोसिस्टम की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रमाण माना जा रहा है. जयंत ने कौशल शिक्षा को बताया रोजगार का बेहतर रास्ता जयंत चौधरी ने अपने लेख में कहा कि भारतीय सभ्यता ने हमेशा सृजनकर्ताओं और कुशल कारीगरों का सम्मान किया है, लेकिन आज भी कई परिवारों में कौशल-आधारित शिक्षा को डिग्री की तुलना में दूसरा विकल्प माना जाता है. जबकि कई मामलों में तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार और पेशेवर सफलता तक अधिक तेजी से पहुंचा सकता है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता की मेजबानी देशभर को यह संदेश देगी कि भारतीय युवाओं के कौशल की वैश्विक स्तर पर कितनी महत्वपूर्ण भूमिका है. एआई के दौर में भारत के पास वैश्विक नेतृत्व का अवसर लेख में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव का भी उल्लेख किया गया है. विभिन्न अध्ययनों के अनुसार जैसे-जैसे कंपनियां एआई को अपनाती हैं, उच्च कौशल वाले कर्मचारियों की मांग बढ़ती जाती है. वहीं हाल के वर्षों में नए स्नातकों के लिए रोजगार बाजार पहले की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी हुआ है. एडीपी की पीपल ऐट वर्क 2026 रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 80 प्रतिशत कर्मचारी सप्ताह में कई बार एआई का उपयोग करते हैं, जबकि 41 प्रतिशत कर्मचारी लगभग प्रतिदिन इसका प्रयोग करते हैं. यह आंकड़ा सर्वेक्षण में शामिल सभी देशों में सबसे अधिक है. इससे स्पष्ट होता है कि भारत के पास एआई आधारित अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका निभाने का महत्वपूर्ण अवसर है. AdvertisementAI से नए जॉब्स के अवसर, कुशल कर्मचारियों की बढ़ेगी मांग लेख में विश्व आर्थिक मंच के उस अनुमान का भी उल्लेख किया गया है, जिसके अनुसार वर्ष 2030 तक दुनिया भर में 17 करोड़ नई नौकरियां पैदा होंगी, जबकि 9.2 करोड़ मौजूदा नौकरियां समाप्त हो सकती हैं. साथ ही प्रत्येक 100 में से 59 कर्मचारियों को नए प्रशिक्षण की आवश्यकता होगी. द इकोनॉमिस्ट में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, एआई के कारण अब तक अमेरिका में लगभग 10 लाख नई नौकरियां पैदा हुई हैं, जबकि करीब 2 लाख रोजगार इसके कारण प्रभावित हुए हैं. इनमें बड़ी संख्या उन तकनीकी विशेषज्ञों, इलेक्ट्रिशियनों और तकनीशियनों की है जो डेटा सेंटर और नई डिजिटल अवसंरचना के निर्माण एवं रखरखाव से जुड़े हैं. लेख में कहा गया है कि एआई केवल चुनौतियां ही नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर नए अवसर भी पैदा कर रही है. इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता होगी. पीएम-सेतु योजना से 1,000 आईटीआई का होगा उन्नयन इसी दिशा में प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष पीएम-सेतु कार्यक्रम की शुरुआत की थी. लगभग 60,000 करोड़ रुपए के इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर के 1,000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) का उन्नयन करना है. अब यह योजना क्रियान्वयन चरण में पहुंच चुकी है और 15 औद्योगिक क्लस्टरों के लिए निवेश योजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है. प्रत्येक क्लस्टर में एक प्रमुख उद्योग भागीदार की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. योजना के तहत आईटीआई में आधुनिक कार्यशालाएं और प्रयोगशालाएं विकसित की जाएंगी, जिससे उद्योगों को आवश्यक प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हो सके और युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल हासिल करने का अवसर मिले.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 24, 2026, 19:24 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- 200MP के दो कैमरे वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8000 mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर – honor magic9 प्रो मैक्स लॉन्च dual 200mp cameras 8000mah battery – राष्ट्रवाणी

