राष्ट्रवाणी: Jio ने अपने ग्राहकों के लिए Happy New Year ऑफर 2027 लॉन्च किया है, जिसमें ₹399 और ₹3,999 के दो प्रीपेड प्लान पर अनलिमिटेड 4G/5G डेटा और कॉलिंग मिल रही है। कंपनी ने ₹15, ₹25 के डेटा ऐड-ऑन पैक और ₹50 का नाइट डेटा पैक भी पेश किया है, जो 24 नवंबर से उपलब्ध हैं।
Jio का Happy New Year ऑफर 2027 लॉन्च: इन दो प्लान्स में मिल रहा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा Jio ने Happy New Year ऑफर 2027 किया लॉन्च। ₹399 और ₹3,999 प्लान में अनलिमिटेड 4G/5G डेटा। नए डेटा ऐड-ऑन पैक ₹15, ₹25 और ₹50 में उपलब्ध।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए Happy New Year ऑफर 2027 लॉन्च कर दिया है।
इस ऑफर के तहत कंपनी अपने दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दे रही है। इन प्लान की कीमत 399 रुपये और 3,999 रुपये है। इतना ही नहीं कंपनी ने नए साल के ऑफर में कुछ डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 15 रुपये है।
चलिए जानते हैं कि इन प्लान्स में और क्या क्या खास मिल रहा है जियो अपने 399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में अब 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा ऑफर कर रहा है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। प्लान में डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी है।
साथ ही इसमें JioHotstar Mobile+ Hollywood सब्सक्रिप्शन, एक साल का Canva प्रो सब्सक्रिप्शन, JioGames Mobile, FanCode, JioTV और 50GB JioAICloud स्टोरेज भी मिल रहा है। जियो अपने 3,999 रुपये वाले एनुअल प्लान पर भी ऐसा ही ऑफर दे रहा है जहां 365 दिनों की वैलिडिटी में अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिल रहा है।
साथ ही प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। प्लान में JioHotstar Mobile+ Hollywood, 12 महीने का Canva प्रो Lite सब्सक्रिप्शन, FanCode, JioTV और 50GB JioAICloud स्टोरेज मिल रहा है। इतना ही नहीं कंपनी ने 5G यूजर्स के लिए दो नए ऐड-ऑन पैक भी लॉन्च किए हैं।
कंपनी 15 रुपये वाले पैक में एक दिन के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रही है। जबकि 25 रुपये वाले पैक में दो दिनों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिल रहा है। इसके अलावा जियो 50 रुपये वाले अपने नए ऐड-ऑन पैक में रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा ऑफर कर रहा है।
इस पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है। कंपनी का कहना है कि ज्यादातर प्लान 24 नवंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध हो गए हैं, जबकि 50 रुपये वाला नाइट डेटा पैक 26 नवंबर से लाइव हो जाएगा। रिचार्ज करने से पहले आप अपने MyJio एप या जियो की वेबसाइट देख लें।

