राष्ट्रवाणी: अभिषेक सेमर, तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। करीब 100 वर्षों से चली आ रही रेल परियोजना की मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई। उसलापुर से तखतपुर होते हुए डोंगरगढ़ तक करीब 295 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परियोजना की स्वीकृति के बाद पहली बार तखतपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू का क्षेत्रवासियों ने भव्य और आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे और लोगों ने केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। रेल परियोजना की मंजूरी की खबर मिलते ही तखतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह की लहर दौड़ गई। स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का पुष्पहारों से स्वागत किया और वर्षों पुरानी मांग को मंजूरी दिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि इस बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना के लिए सभी ने प्रयास किया है। उन्होंने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष क्षेत्र की करीब 100 साल पुरानी मांग को प्रमुखता से रखा। प्रधानमंत्री ने मांग की गंभीरता को समझते हुए परियोजना को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि परियोजना की स्वीकृति से पूरा क्षेत्र खुश है और लोग प्रधानमंत्री का धन्यवाद कर रहे हैं। रेल परियोजना की स्वीकृति पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह भी उत्साहित नजर आए। अपने शायराना अंदाज में उन्होंने कहा कि “बस यही गलती बार-बार करता हूं, आदमी हूं आदमी से प्यार करता हूं।” विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। डबल इंजन की सरकार में विकास का इंजन तेजी से दौड़ रहा है और इसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उसलापुर-तखतपुर-डोंगरगढ़ रेल परियोजना की स्वीकृति को क्षेत्रवासी केवल रेल लाइन की मंजूरी नहीं, बल्कि करीब एक सदी पुरानी उम्मीद के पूरा होने के रूप में देख रहे हैं। रेल कनेक्टिविटी मिलने से तखतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन, व्यापार, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यह परियोजना तखतपुर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी और क्षेत्र में विकास के नए द्वार खोलेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ की 67.20 लाख महिलाओं को सौगात, महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, खातों में पहुंचे ₹630.55 करोड़ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि: केंद्र सरकार ने राजनांदगांव में एमक 2.0 को दी मंजूरी, 9 हजार रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का रास्ता साफ – राष्ट्रवाणी
- नदमा की कॉन्फ्रेंस : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में परखी जाएगी बाढ़ से निपटने की तैयारी, 18 को टेबल टॉप और 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज – राष्ट्रवाणी
- 100 साल पुरानी मांग पूरी, तखतपुर में जश्न: उसलापुर-तखतपुर-डोंगरगढ़ 295 किमी रेल परियोजना को मंजूरी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत – राष्ट्रवाणी
- कगपसक सि रिजल्ट में न्यूज और स्पेस रानी पर बवाल, आयोग बोला- अभ्यर्थियों ने खुद दर्ज किए थे नाम – राष्ट्रवाणी
- वन महोत्सव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, बलौदाबाजार में हुआ व्यापक वृक्षारोपण – राष्ट्रवाणी
- राज्य में अब तक औसत औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज – राष्ट्रवाणी
- जल संरक्षण से बदला जीवन: धमतरी के भोथापारा में आजीविका डबरी बनी आर्थिक स्वावलंबन का नया आधार – राष्ट्रवाणी

