राष्ट्रवाणी: Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में दीवाली से पहले DSIIDC ने ‘दिल्ली लिकर बुकिंग’ ऐप लॉन्च किया है, जिससे ग्राहक …और पढ़ें दिल्ली में शुरू हुई ऑनलाइन शराब बुकिंग, जानें कैसे करें ऑर्डर और नियम DSIIDC ने ‘दिल्ली लिकर बुकिंग’ ऐप लॉन्च किया। चुनिंदा 208 सरकारी ठेकों से ऑनलाइन बुकिंग संभव।
डिजिटल पेमेंट कर QR कोड से दुकान से लें शराब। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Delhi Liquor Booking App: दीवाली से पहले दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DSIIDC) ने एक नया मोबाइल एप लॉन्च किया है।
इस ऐप का नाम ‘दिल्ली लिकर बुकिंग’ (Delhi Liquor Booking) रखा गया है। इस एप की मदद से अब ग्राहक घर बैठे आसानी से शराब बुक कर सकते हैं। फिलहाल यह सुविधा DSIIDC के चुनिंदा 208 सरकारी ठेकों पर ही उपलब्ध कराई गई है।
दिल्लीभर में चार अलग-अलग सरकारी निगमों के करीब 700 से ज्यादा शराब के ठेके चलते हैं, लेकिन यह ऑनलाइन बुकिंग सुविधा अभी सिर्फ DSIIDC के स्टोर्स के लिए ही शुरू की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, इस सेवा को लेकर अभी शुरुआती रुझान थोड़ा ठंडा रहा है और इसका आगे का विस्तार पूरी तरह से ग्राहकों के मिलने वाले रिस्पॉन्स पर निर्भर करेगा।
इस एप पर जाकर ग्राहक अपनी पसंद के ब्रांड, बोतल का साइज और उसकी मात्रा का चुनाव कर सकते हैं। इसके बाद ग्राहकों को ऐप के जरिए ही डिजिटल पेमेंट करनी होगी। भुगतान सफल होने के बाद ग्राहक के फोन पर एक QR कोड जनरेट होगा।
दुकान पर पहुंचकर इस QR कोड को स्कैन कराना होगा, जिसके बाद आपको आसानी से शराब मिल जाएगी। आबकारी नियमों के मुताबिक, एप (Delhi Liquor Booking App) के इस्तेमाल के लिए कई शर्तें रखी गई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शराब की होम डिलीवरी की जाएगी?
इस सुविधा में घर तक शराब पहुंचाने का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। ग्राहकों को खुद संबंधित दुकान पर जाकर अपना ऑर्डर लेना होगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों और भीड़ को कम करना तथा बिलिंग प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है।

