राष्ट्रवाणी: जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में 21% से अधिक प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई, जिससे यह मार्केट कैप के हिसाब से …और पढ़ें जियो प्लेटफॉर्म्स 21% से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट हुआ मार्केट कैप में भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी मुकेश अंबानी चेयरमैन, आकाश अंबानी मैनेजिंग डायरेक्टर बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।
बुधवार 28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग शेयर बाजार में हो गयी है। अनुमान था कि जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग (Jio IPO Listing) 22 फीसदी प्रीमियम पर हो सकती है और इसके शेयर ने बीएसई और एनएसई पर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 21 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम पर ही शुरुआत की।जियो प्लेटफॉर्म्स ने आईपीओ के फाइनल प्राइस 1119 रुपये की तुलना में 1358 रुपये पर डेब्यू किया।
यानी इसकी लिस्टिंग 21.36 फीसदी प्रीमियम पर हुई। लिस्टिंग के साथ ही ये मार्केट कैपिटल के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। मगर क्या आप जानते हैं कि जियो की कमान किसके हाथ में है?
इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में कौन-कौन है? आइए बताते हैं। सबसे पहले बात करते हैं चेयरमैन की।
जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। वैसे तो मुकेश अंबानी ने जियो की कमान अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी को सौंप रखी है, मगर वे अब भी कंपनी के चेयरमैन और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं, तो वहीं आकाश अंबानी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
वही कंपनी को मुख्य तौर पर मैनेज करते हैं। जियो के बोर्ड में तीन नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स शामिल हैं। इनमें मनोज हरजीवनदास मोदी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी शामिल हैं।
गौरतलब है कि नीता अंबानी जियो के बोर्ड में शामिल नहीं हैं। उनके अलावा मुकेश अंबानी समेत परिवार के चारों लोग बोर्ड में शामिल हैं। शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान कारोबारी समूहों की रैंकिंग बदल दी है।
बुधवार को जियो का शेयर ₹1,358 पर लिस्ट होते ही रिलायंस समूह ने टाटा समूह को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया।जियो की लिस्टिंग के बाद रिलायंस समूह की लिस्टेड कंपनियों का जॉइंट मार्केट कैप ₹28.9 लाख करोड़ पहुंच गया। टाटा समूह ₹25.6 लाख करोड़ के साथ दूसरे और अदाणी समूह ₹16.6 लाख करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

