राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ‘अटल करियर निर्माण योजना’ के तहत निर्माण श्रमिकों के 1,000 प्रतिभावान बच्चों को नीट (NEET) और जेईई (JEE) जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के लिए पूरी तरह निश्शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। यह निर्णय नवा रायपुर स्थित कार्यालय में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल’ के पांचवें कार्यकाल की नौवीं बैठक में लिया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ को भी मंजूरी दी गई। इसके अंतर्गत राज्य के चयनित 20 उत्कृष्ट विद्यालयों में निर्माण श्रमिकों के 200 बच्चों को कक्षा 6वीं में निश्शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के प्रावधानों के अनुसार श्रमिक कल्याण योजनाओं के सुचारू और प्रभावी संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नई योजनाओं की शुरुआत तथा वर्तमान योजनाओं को अधिक पारदर्शी, सरल एवं जनोपयोगी बनाने का प्रयास लगातार जारी है, ताकि हर पात्र श्रमिक तक योजना का लाभ समय पर पहुंच सके। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, श्रम विभाग के उप सचिव विपुल गुप्ता और अपर श्रमायुक्त एस.एल. जांगड़े सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
