राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में इंद्रदेव की मेहरबानी अबकी बार किसानों के लिए अभिशाप बनती दिख रही है। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने अन्नदाताओं के चेहरों पर असमंजस की लकीर खींच दी है। एक तरफ फसल की प्यास बुझने की खुशी है तो दूसरी तरफ खेतों में जलभराव से फसल बर्बादी का गम है। धमतरी जिले के करेली बड़ी में भारी बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि खेत अब तालाब में तब्दील हो चुके हैं और करीब सौ एकड़ लहलहाती फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। निस्तारी का नाला था जो माटी से पट गया है। बेबस किसान का हर एक अरमान पानी में कट गया है। किसानों का कहना है कि गांव में पानी की निकासी के लिए बना नाला पूरी तरह से पट चुका है, जिसके चलते बारिश का पानी रास्तों से निकलकर सीधे खेतों में भर गया है। नतीजा यह है कि लगभग सौ एकड़ की फसल पानी में डूबकर नष्ट हो गई है। अपनी इस गाढ़ी कमाई को डूबता देख आज बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से पानी की सही निकासी निस्तारी की गुहार लगाई। बहरहाल कृषि विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया है और किसानों को उनकी समस्या का जल्द समाधान करने का भरोसा दिलाया है। अब देखना होगा कि प्रशासन कागजी आश्वासनों से बाहर निकलकर इन किसानों के डूबे हुए खेतों तक कब राहत पहुंचाता है।
Trending
- भू-सांस्कृतिक सम्मेलन ने जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह के जल ज्ञान को भारत के पारिस्थितिक भविष्य के केंद्र में रखा – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल सतत खनन कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खोज कर रहा है – भारतीय पीएसयू
- देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय
- जीआरएसई ने जीएसआई – भारतीय पीएसयू के लिए दो तटीय अनुसंधान जहाजों के लिए प्रस्ताव तैयार किया
- 17 दिन में पूरा हो पाया था Zeenat Aman का एक सीन, पहले नहीं सुना होगा 70s की कल्ट फिल्म का किस्सा – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के गुढियारी में डीजे पर विवाद, तोड़ा गया थाने का टीवी, भाजयुमो नेता पर दबंगई का आरोप – राष्ट्रवाणी
- डेनमार्क का कहना है कि रूसी युद्धपोत ने सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका – राष्ट्रवाणी

