राष्ट्रवाणी: नरेश शर्मा, रायगढ़/लैलूंगा। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के दौरान जमकर हंगामा हुआ। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सरकारी योजना में घटिया साइकिल वितरण किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि । इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी घेरा और योजना में भारी भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि । बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलें दी जा रही थीं। इसी दौरान रवि भगत मौके पर पहुंचे और साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई। आरोप है कि उन्होंने साइकिल लेने पहुंची छात्राओं से साइकिलें वापस करवाने को कहा, जिसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। रवि भगत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्राओं को वितरित की जा रही साइकिलें गुणवत्ता के मानकों पर खरी नहीं उतरतीं। सरकारी योजना के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही। वहीं, स्कूल परिसर में हुए हंगामे और रवि भगत के रवैये को लेकर पुलिस में शिकायत किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। मामले की सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया। इसकी पुष्टि एसएसपी शशिमोहन सिंह ने की है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सरस्वती साइकिल वितरण योजना को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
Trending
- जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान : मुख्यमंत्री साय ने नीट में सफल छात्रों से किया संवाद, कहा – एकलव्य की तरह लक्ष्य साधिए, सफलता निश्चित मिलेगी – राष्ट्रवाणी
- मलेरिया का कहर: दो छात्रों की मौत के बाद अब महिला ने तोड़ा दम, एंबुलेंस देरी से पहुंचने का आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- रवि भगत को पुलिस ने भेजा जेल, सरस्वती साइकिल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते स्कूल परिसर में किया था हंगामा – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: मलेरिया से तीसरी मौत, साइबर ठगी से जुड़े 26 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, जवानों की मेहनत की कमाई पर डाका, आकाशीय बिजली से 3 की मौत, मदननगर हिंसा मामले में 150 ग्रामीणों पर प्राथमिकी (एफआईआर)… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- कग बरेाकिनग News: वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की दबिश, बाघ की खाल के साथ 3 संदिग्ध पकड़ाए – राष्ट्रवाणी
- कग करिमे News: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या, मामूली विवाद में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम, इलाके में फैली सनसनी – राष्ट्रवाणी
- दमाऊधारा झरने में दर्दनाक हादसा: पानी के तेज बहाव में बहा युवक, देर शाम तक नहीं मिला सुराग, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने – राष्ट्रवाणी
- स्कोप, जीआईजेड जर्मनी ने एमओईएफसीसी के साथ जलवायु कार्रवाई कार्यशाला का आयोजन किया, बीईएल की नेट-जीरो पहल का प्रदर्शन किया – भारतीय पीएसयू

