राष्ट्रवाणी: लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। दो माह के रुके वेतन और ग्रेजुएटी की मांग को लेकर जिलेभर के 108 एंबुलेंस के ईएमटी और पायलेट कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने कलेक्टर को अपनी समस्या बताई और जल्द मांग पूरा नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। बलोद जिले के 108 के ईएमटी और पायलेटों का आरोप है कि अप्रैल से पहले जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस कम्पनी में काम करते थे। अब अप्रैल में ठेका चेंज हो गया और काम जीवीके ईएमआरआई कम्पनी को काम मिल गया। नई कंपनी ने वेतन देना शुरू कर दिए, लेकिन पुरानी कम्पनी जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस ने अब तक पुराना दो माह का न तो पेमेंट दिया न तो 5 साल से ग्रेजुएटी दी गई है, जिससे उनको अपने परिवार के पालन पोषण करने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। 108 के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई दफा कम्पनी में फोन लगाकर रुका वेतन देने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनको सिर्फ आश्वासन ही मिला। इसके बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर में भी शिकायत की और अपनी मांग रखी, लेकिन उनके समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। अब कलेक्टर के पास वे गुहार लगाने पहुंचे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version